Kampil news- अग्नि पीडित परिवार के पास पहने हुए कपड़ों के अलावा नहीं बचा और कुछ
कंपिल /फर्रुखाबाद 27 फरवरी 2024
थाना क्षेत्र कपिल के गांव सींगनपुर में लगी अचानक आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया । इस घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है । गनीमत रही की आग की चपेट में महिला पुरुष बच्चे या जानवर आने से बचा लिए गए ।
क्षेत्र के गांव सींगनपुर मजरा पुन्थर देहामाफी के निवासी पूरन के घर सोमवार को देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी। घटना के समय पूरन घर पर नहीं थे । वे खेतों पर फसल की रखवाली करने गए थे l पूरन की पत्नी व पुत्रवधू नन्ही एवंअन्य परिजन घर के अंदर सो रहे थे। उसी समय आग लग गई । कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । जबआग की उठतीं लपटें सो रहे लोगों की चारपाई तक पहुंचीं । तो घबराए परिजनों में चीख पुकार की जिसे सुनकर तथा उठती लपटों और धुँआ देख ग्रामीण मौके पर पहुँच गये । गाँव वालों ने प्रयास कर घर में से लोगों को निकाल कर बाहर किया तथा पशुओं को उनके खूँटों से खोलकर आग की विभीषिका से बचाया । जिससे अग्नि पीडित परिवार के सभी सदस्य और पशु अनहोनी से बच गए । मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पम्पसेट चला पानी की बौछारों तथा धूल मिट्टी डालकर कडी मेहनत के बाद आग की उठती लपटों पर काबू कर आग बुझाई । लेकिन तब तक नकदी गल्ला विस्तर चारपाई कपडे आदि जलकर राख हो गए थे । अग्नि पीडित परिवार के अनुसार इस अग्नि कांड में उनका लगभग एक लाख रुपये से ज्यादा का नुकशान हुआ है । मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्नि प्रभावित स्थल का निरीक्षण कर लोगों से आग लगने के कारण का पता लगाने का प्रयास किया । वहीं क्षेत्रीय लेखपाल ने हुए नुकसान का आंकलन किया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct