kaimganj news पुलिस रही एलर्ट मोड़ पर, ड्रौन उड़ाकर की संवेदनशील स्थलों की निगरानी

IMG 20240209 WA0256

Kaimganj news-नमाज के वक्त से पहले ही , हल्द्वानी की घटना से सबक ले , पुलिस तथा प्रशासन दिखा सख्त

कायमगंज /फर्रुखाबाद 9 फरवरी 2024
हल्द्वानी में घटित घटना के कारण पूरे जिले में हाई अलर्ट जैसी स्थिति नजर आई । व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस ने फ्लेग मार्च किया । वहीं ड्रौन से भी निगरानी की जाती रही ।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कायमगंज कोतवाली प्रभारी राम अवतार ने पुलिस फोर्स के साथ पैदल फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने टीपी चौराह से फ्लैग मार्च शुरु किया। इसके बाद जटवारा स्थित एक मीनार मस्जिद के पास पहुंची और ड्रौन उड़ा कर आस पास इलाके की निगरानी की ।उसके बाद पुलिस का फ्लैग मार्च पैदल गश्त करता हुआ गल्ला मंड़ी पहुंचा । वहां से चौक चौराहे होते हुए श्यामा गेट व बजरिया पर भी पुलिस ने ड्रोन उड़ा कर निगरानी की। इस दौरान मण्ड़ी चौकी प्रभारी के.के कश्यप कस्बा चौकी प्रभारी विघा सागर तिवारी, महिला थाना प्रभारी नीरज त्यागी, एसआई समीम, एसआई नितिन आसपास क्षेत्र में निगरानी करते रहे। वहीं कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से ड्रौन से निगरानी की जा रही है। वहीं नगर व आस पास स्थित धार्मिक स्थलों पर भी सुरक्षा के लिए कडी चौकसी बर्ती जा रही है ।

(2)
ऊँची जगह से गिर कर बालिका घायल
कायमगज 9 फरबरी
नगर क्षेत्र में कोतवाली के पास स्थित मोहल्ला झील निवासी आशाराम की 8 वर्षीय पुत्री संध्या ऊँचे स्थान से असंतुलित हो नीचे जा गिरी । घायल को लेकर परिजन आनन फानन में सीएचसी पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बता कर उसे डा० राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रूखाबाद के लिए रैफर कर दिया गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes