Kaimganj news-निरीक्षण के दौरान आने वाली प्रसूताओं को ना रोके जाने से खाली पड़े मिले बेड , कैंटीन से प्रसूताओं को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पाई गई खराब , वही साफ सफाई सहित पाई गई तमाम कमियां
कायमगंज /फर्रुखाबाद 8 फरवरी 2024
सीएमओ दलबीर सिंह ने आज सीएचसी कायमगंज का औचक निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर में तीन स्वास्थ्य कर्मियों के हस्ताक्षर बने हुए नहीं मिले ।

उन्हें अनुपस्थित माना गया । इसके बाद उन्होंने ओपीडी को देखा जहां मरीजों की संख्या तो ठीक थी । डॉक्टर ड्यूटी पर थे । परंतु यहां साफ सफाई ज्यादा अच्छी दिखाई नहीं दी । ओपीडी देखने के तुरंत बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी महिला वार्ड में जा पहुंचे । जहां उन्हें केवल एक प्रसूता ही भर्ती मिली । महिला से सीएमओ ने उसका हाल-चाल पूछ कर भोजन के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया । महिला ने कहा कि भोजन तो मिला । डिलीवरी रूम (महिला वार्ड ) रजिस्टर में गत रात 10 महिलाओं की डिलीवरी होना दर्शायी गई । कहने का मतलब की 10 महिलाएं यहां डिलीवरी के लिए आई ।लेकिन अस्पताल बेड पर कोई भी प्रसूता नहीं मिली । इस पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि हर प्रसूता को डिलीवरी के बाद 48 से 72 घंटे तक रोका जाना चाहिए था । तो फिर इन महिलाओं को आखिर क्यों जाने दिया गया । इस लापरवाही पर भी उन्होंने अधीक्षक से नाराजगी व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी । कुल मिलाकर निरीक्षण के दौरान अस्पताल में काफी बड़े पैमाने पर खामियां पाई गई । फिलहाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस बारे में कमियां सुधारने का निर्देश तो जारी कर दिया । लेकिन इस पर कितना अमल होगा ।यह अभी कुछ नहीं कहा जा सकता । क्योंकि ऐसा पहले भी होता रहा है । लेकिन ढर्रा वही पुराना बना रहा, जो आज तक चल रहा है ।
इनसैट: –
प्रसुताओं को अस्पताल कैंटीन से मिलने वाले भोजन की निरीक्षण में खुली पोल
कायमगंज 8 फरवरी
आज जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी दलबीर सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज का औचक निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान वे महिला वार्ड में पहुंचे । जहां से उन्होंने अस्पताल कैंटीन के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया । यहां की कैंटीन राजन श्री प्रेरणा कैंटीन के नाम से संचालित है । इसमें काम करने वाली महिला को बुलाकर पूछा गया तो उसने सारी पोल खोलते हुए सीएमओ को बताया कि इससे पहले प्रति प्रसूता महिला के हिसाब से 240 रुपए का भुगतान मिला करता था और भोजन में सुबह के नाश्ते में ब्रेड चाय अंडा तथा आधा लीटर दूध प्रसूता को दिया जाता था। इसी के साथ दोपहर और शाम का भोजन भी, लेकिन अब इस व्यवस्था में कटौती करके भुगतान भी वैसे तो ₹90 प्रति मरीज किया गया है । भोजन में सुबह को चाय -इसके बाद दोपहर तथा शाम तक केवल दलिया और खिचड़ी देने का मेन्यू कर दिया गया । कैंटीन संचालक महिला के अनुसार उसने सीएमओ से कहा कि₹90 की जगह वास्तव में भुगतान भी कम करके केवल 65 रुपए ही दिया जा रहा है । महिला ने शिकायत करते हुए कहा कि जब मैंने यह बात अधीक्षक से कहीं तो उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि मुंह मत खोलो अन्यथा तुम्हें निकाल कर बाहर कर दिया जाएगा। महिला की सारी बात सुनकर सीएमओ ने भी इस संबंध में कोई व्यवस्था सुधार के लिए निर्देश तो नहीं दिया । बल्कि उल्टे कैंटीन संचालक महिला से ही नाराज होते हुए अस्पताल अधीक्षक के साथ तेज कदमों से आगे निकल गए । इस संबंध में जब पत्रकारों ने सीएमओ से पूछा तो उनका कहना था कि पहले जो व्यवस्था थी । उसमें कुछ कमियां होने के कारण जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर कैंटीन की व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug