kaimganj news –शातिर चोरों ने दो घरों में किया चोरी करने का प्रयास

Picsart 24 02 08 17 56 54 591

Kaimganj news-नगर की घनी आबादी के बीच स्थित दो मकानों के मेन गेट के ताले तोड अंदर घुसने का प्रयास करने पर लोगों के सतर्क होने की वजह से चोर मौके से भाग गए
कायमगंज /फर्रुखाबाद 8 फरवरी 2024
कानून व्यवस्था को चुनौती दे सक्रिय हुए चोर रह – रह कर क्षेत्र में कहीं न कहीं अपनी करतूतो को अंजाम देने का लगातार प्रयास करते ही रहते हैं ।

IMG 20240129 WA0137

चोरों ने अपने बुलंद हौसले का परिचय देते हुए घनी आबादी वाले मोहल्ले में दो घरों को निशाना बनाया। दोनों जगह चोरों द्वारा मेन गेट के ताले तोड़ दिए गए ।वहीं अंदर दरवाजे में लगे सेंटर लॉक की वजह से चोर अंदर नहीं घुस सके। लोगों के जागने की आहट पर चोर मौके से फरार हो गए । घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की ।
नगर के मोहल्ला सड़वाड़ा स्थित फूलमती मंदिर के सामने आलोक शाक्य का गोदाम व मकान है । बीती रात इनके गोदाम के मेन गेट के ताले चोरों द्वारा तोड़ने का प्रयास किया गया। जब चोरों की दाल नहीं गली तो पास के ही मोहल्ला नई बस्ती में डॉक्टर सुरेंद्र राजपूत के बंद पड़े मकान में पहुंच गए ।जहां उन्होंने मेन गेट के अलावा कमरे के ताले तोड़ने का प्रयास किया । लेकिन खटपट की आवाज सुन इन्हीं के पडोस में सामने राजेश का मकान है वह लोग जाग गए और उन्होंने आवाज देकर मामले को जानने का प्रयास किया । पडोस सेआहट पाकर चोर मौके से भाग गए । जिसके चलते चोरों का प्रयास सफल नहीं हो सका। लोगों का कहना था कि पुलिस द्वारा गश्त नहीं की जा रही है । जिसके चलते चोर सक्रिय है और आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते चले आ रहे हैं। घटना की आलोक शाक्य ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है । वही डॉक्टर सुरेंद्र नई बस्ती के ससुर ज्ञान सिंह ने 112 डायल कर रात को ही सूचना दे दी थी । पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
इनसेट :–
पहले भी क्षेत्र में हो चुकी हैं कई जगह चोरियां
कायमगंज 8 फरवरी
बताते चले ग्रामीण क्षेत्र में लगातार कई चोरियाँ हो चुकी हैं । जिसका पुलिस आज तक कोई खुलासा नहीं कर पाई है ।अब चोर ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही नगर क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे हैं । जिसके चलते बीती रात चोरों द्वारा मोहल्ला सधवाडा और नई बस्ती में चोरी करने का प्रयास किया गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes