kaimganj news –भारी पुलिस बल के साथ पहुंचा प्रशासन जमा भीड़ को तितर बितर कर कराया पानी टंकी निर्माण कार्य शुरू

Picsart 24 01 10 16 13 51 463

Kaimganj news-कल इसी जगह हो रहे निर्माण कार्य का विरोध करते हुए एक ग्रामीण अपने शरीर पर डीजल उडेल कर हुआ था विरोध पर उतारू ,जिससे प्रशासन के फूले थे हाथ पांव ,काम बंद कर जाना पड़ा था वापस
कायमगंज /फर्रुखाबाद 10 जनवरी 2024
जलजीवन मिशन योजना के अंतर्गत नगर से सटे गांव लालपुर पट्टी में पानी टंकी निर्माण का कार्य कराया जा रहा है । चिन्हित स्थान पर कल 9 जनवरी को अधिकारियों ने काम शुरू कराया ही था कि इसी गांव का निवासी एक ग्रामीण हाथ में प्लास्टिक की कट्टी में भरा हुआ डीजल लेकर दौड़ता हुआ मौके पर पहुंच गया था । वहां उसने कट्टी से डीजल अपने शरीर पर उडेल लिया और जैसे ही माचिस जलाकर आग लगाने का प्रयास किया वैसे ही लोगों ने दौड़कर सतर्कता दिखाते हुए उसके हाथ से माचिस छीन ली थी । यह नजारा देखते ही मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए थे । उन्हें बैक फुट पर आना पड़ा था । आखिर काम बंद कर पूरा अमला वापस चला गया था । आखिर में काम की शुरुआत कैसे हो इस पर गहन मंथन के बाद लिए गए निर्णय के अनुसार आज सवेरे ही प्रशासनिक अमला फिर टंकी निर्माण स्थल पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गया । एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा ‘ तहसीलदार आलोक कटि यार , नायक तहसीलदार सृजन सिंह तथा राजस्व टीम के अन्य सदस्य व जल निगम के अधिकारी व कर्मचारी एवं क्राइम निरीक्षक व मंडी चौकी प्रभारी आदि भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे । जाते ही प्रशासन के इशारे पर पुलिस ने डंडा फटकारते हुए जमा भीड़ को तितर बितर कर दिया । विरोध की स्थिति समाप्त होती देख चयनित स्थल पर जेसीबी के माध्यम से समतलीकरण कराया गया , और इसके तुरंत बाद पानी टंकी निर्माण के लिए निहास भरने का काम शुरू कर दिया गया । काम शुरू हो चुका है । किसी तरह का विरोध होता दिखाई नहीं दे रहा है । मौके पर आए ग्रामीण प्रशासन के तेवर देख वहां से भाग गए । समाचार लिखे जाने तक प्रशासनिक अमला , जल निगम के अधिकारी तथा भारी पुलिस बल , हो रहे निर्माण कार्य स्थल पर ही मौजूद है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes