kaimganj news –निराश्रित एवं आवारा पशुओं से परेशान हो ग्रामीणों ने पशुओं को किया परिषदीय स्कूल परिसर में बंद

Picsart 24 01 10 17 13 21 206

Kaimganj news-मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान से ग्रामीणों की तीखी बहस के बाद हुई नोंक झोंक
कायमगंज /फर्रुखाबाद 10 जनवरी 2024
निराश्रित आवारा , खासकर गोवंशीय पशु ग्रामीण क्षेत्र में किसानों के लिए लगातार परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं । मेहनत से तैयार की गई फैसलें मौका लगते ही यह घुमंतू जानवर उजाड़ कर बर्बाद कर देते हैं । लागत मेहनत के बाद तैयार हुई फसलों को उजड़ा हुआ देखकर बेचारा किसान हाथ मलते हुए रह जाता है। हालांकि शासन ने ग्राम पंचायत स्तर पर हर जगह गौशालाएं स्थापित कर इस समस्या का समाधान करने का प्रयास भी किया । लेकिन यह व्यवस्था केवल औपचारिकता ही साबित होकर रह गई । आज भी आवारा पशु विचरण कर रहे हैं । और वह किसानों की कमाई को बर्बाद भी करते जा रहे हैं । ऐसी ही समस्या से आजिज आ चुके विकासखंड शमशाबाद के गांव गंधिया में ग्रामीणों ने वहां के आवारा पशुओं को घेर कर उन्हें गांव में ही स्थित परिषदीय स्कूल परिसर में लाकर बंद कर दिया । जब इसकी सूचना यहां के ग्राम प्रधान को मिली तो ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे । उन्होंने इसका विरोध किया । जिससे तमतमाए किसानों तथा ग्राम प्रधान के बीच तीखी बहस के साथ नोक झोंक हुई ।
परेशान किसानों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत प्रशासन से की जा चुकी है। लेकिन कोई हल नहीं हुआ। बुधवार को गुस्साए ग्रामीणों ने एक दर्जन से अधिक अन्ना मवेशियो को पकड़ कर पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंधिया में लाकर बंद कर दिया और गेट की कुंडी लगा दी। ग्रामीणों ने कहा उनकी कोई अधिकारी नहीं सुनता। प्रधान से भी कहा गया लेकिन उन्होंने भी नहीं सुना। ग्रामीणों का कहना था आखिरकार कब तक नुकसान होता देखते रहें।प्रधान व ग्रामीणो की नोकझोक के बाद मामला ब्लाक के अधिकारियो तक पहुंचा । निराश्रित पशुओं की समस्या का अब तक कोई समाधान नहीं हो सका था । इसलिए समाचार लिखे जाने तक अन्ना गोवंश को ग्रामीण स्कूल परिसर में ही बंद किए थे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –​अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes