Kaimganj news-बैक फुट पर आया प्रशासन, हाथ पांव फूले
– कभी यहियापुर तो कभी लालपुर के बीच उलझ कर रह गई है पानी की टंकी, ग्रामीण है परेशान
कायमगंज फर्रुखाबाद।
कोतवाली के गांव लालपुर पट्टी में पानी की टंकी निर्माण को लेकर विरोध हुआ। एक ग्रामीण डीजल से भरी प्लास्टिक की कट्टी लेकर दौड़ा और आग लगाने का प्रयास किया। यह देख प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। प्रशासन के अधिकारी बैक फुट पर आ गए। कार्य रूकवा दिया गया।
क्षेत्र के गांव याहियापुर में जलजीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण होना है। करीब 6 माह से टंकी के निर्माण स्थल को लेकर प्रशासन के बीच जगह को लेकर भ्रम बना हुआ है। प्रशासन कभी लालपुर पट्टी तो कभी यहियापुर में राजस्व टीम के साथ जेसीवी मशीन लेकर कार्रवाई कर चुका है। बीते दिनों यहियापुर में नवीन परती का 71 नम्बर रकबा करीब ढाई बीघा का चिन्ह्रित किया था। प्रशासन ने वहां जेसीवी चलाकर अतिक्रमण हटाया था। इससे पहले लालपुर पट्टी में आबादी के पास जगह को चिन्ह्रित किया था वहां भी जेसीवी चलाकर स्थान खाली कराया था। कहा जा सकता है 6 माह से अधिक समय बीत गए है पानी की टंकी यहियापुर व लालपुर पट्टी के बीच में उलझ कर रह गई है। मंगलवार को फिर नायब तहसीलदार सृजन कुमार, नायब तहसीलदार मनीष वर्मा जलनिगम के जेई व राजस्व टीम जेसीवी मशीन लेकर मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने कहना आसपास मकान बने है वही पास में तालाब है। यहां टंकी बनने से किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता है। प्रशासन के सामने फिर विरोध किया। एक ग्रामीण प्लास्टिक कट्टी में डीजल लेकर दौड़ा और फूट कर रोते हुए अपने शरीर पर डीजल उडे़ल लिया और माचिस से आग लगाने का प्रयास किया तभी लोग दौड़े और माचिस छीन कर बचाया। मौके पर मौजूद प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। उसने रोते हुए मौजूद अधिकारियों से कहा साहब कभी उसकी तरफ पानी भर जाता है यहां टिकासरा ले लेते है। उसकी बहन की शादी है। सभी गरीबो के यही शादी टेंट लगते है। इधर मामले की जानकारी एसडीएम को दी गई। उसके बाद प्रशासन बैक फुट पर आ गया और जेसीवी मशीन लेकर वैरंग लौट गए। नायब तहसलीदार सृजन कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों निर्देश पर पानी की टंकी को लेकर नीव खोदने की प्रक्रिया चल रही थी तभी ग्रामीणो के विरोध के बाद कार्य रोका गया है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कब्रिस्तान की जमीन पर हरियाली पर चली कुल्हाड़ी: 44 हजार में ‘सौदा’ कर काट डाले पेड़, पुलिस ने ऐन वक्त पर रोका खेल
KAIMGANJ NEWS –कोतवाली में शिकायत दर्ज होते ही मौके पर पहुंची खाकी; इलाके में गहराया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’
KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!
KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct