Kaimganj news -ग्रामीण तथा नगर की समस्याओं को रेखांकित कर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 30 अक्टूबर 2023
भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट ) ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन में कहा है कि कंपिल से सिवारा जाने वाली सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त है । सुधार कराया जाए । गंगा नदी में आई बाढ़ के कारण जिन किसानों का नुकसान हुआ है। उन्हें मुआवजा दिलाए जाने साथ ही बाढ़ पीड़ितों को उनके मकानों के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति का भी आकलन करते हुए मुआवजा उपलब्ध कराने , वही इस बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में उपचार की समुचित व्यवस्था करने की मांग की ।ज्ञापन में कहा गया कि कायमगंज तहसील में सक्षम अधिकारियों सहित लेखपाल तक प्राइवेट गुर्गे , कर्मचारियों के रूप में रखे हुए हैं और इन्हीं प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा यह सभी वेतन भोगी अवैध बसूली कराते हैं । बगैर रिश्वत के किसानों का कोई काम नहीं होता जो किसान रिश्वत देने की स्थिति में नहीं होता है उसके साथ बदसलूकी की जाती है । इसलिए इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के साथ ही दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जानी चाहिए ।साथ ही उन्होंने थाना पुलिस द्वारा सरकारी अस्पताल के डॉक्टर तथा उनके सहयोगियों की मारपीट से मौत के मुंह में जा चुके मृतक राम प्रकाश के प्रकरण में यथाशीघ्र निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच करते हुए अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की है । किसान नेताओं ने कायमगंज में मच्छरों के प्रकोप से उत्पन्न मलेरिया डेंगू आदि के मरीजों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए समुचित इलाज तथा नगर पालिका प्रशासन द्वारा मच्छरों की रोकथाम के लिए कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करने की व्यवस्था करने की बात कहते हुए सहारा पोर्टल पर जन सेवा केन्द्रों से अवैध वसूली होने का आरोप लगाते हुए , दुकानदारों द्वारा फुटपाथों पर अवैध कब्जा कर अतिक्रमण किए जाने को समाप्त कराए जाने एवं कायमगंज – अलीगंज ,कायमगंज -,फर्रुखाबाद मार्ग पर तमाम हरे रंग वाले थ्री व्हीलर चल रहे हैं जिसमें तीन सीटें पास हैं । किंतु ज्यादा सीटें लगाकर नियम विरुद्ध संचालन किया जा रहा है । लगी अतिरिक्त सीटें तत्काल हटवाने के साथ ही ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाते हुए कहा है कि हरएक पेट्रोल पंप पर वाहनों में डाले जाने वाले तेल के लिए जो पाइप प्रयोग में लाया जा रहा है । वह पारदर्शी नहीं है । जिससे यह नहीं ज्ञात होता कि उपभोक्ता को पेट्रोल या डीजल सप्लाई हो रहा है अथवा नहीं । इसलिए पारदर्शी पाइप लाइन की व्यवस्था की जाए । ज्ञापन अवसर पर रागिब हुसैन खान , मुन्नालाल सक्सेना , प्रताप सिंह गंगवार ,आशीष कुमार सहित अन्य किसान नेता उपस्थित रहे ।
इनसैट: –
नवंबर के प्रथम दिन आयोजित होगी कपिल क्षेत्र में राष्ट्रीय किसान पंचायत
कायमगंज – 30 अक्टूबर
भारतीय किसान यूनियन ( भानु गुट ) ने उप जिलाधिकारी कायमगंज को दिए गए आवेदन पत्र में थाना क्षेत्र कपिल के गांव शंकरपुर में 1 नवंबर 2023 को आयोजित होने वाली एक दिवसीय राष्ट्रीय किसान महापंचायत के लिए अनुमति हेतु आवेदन दिया है । उनका कहना है कि इस महापंचायत में लगभग विभिन्न स्थानों से आने वाले 400 से अधिक किसान भाग लेंगे । साथ ही किसान पंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा०भानु प्रताप सिंह ने भी आने की अनुमति प्रदान कर दी है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes