Kaimganj news –आम आदि प्रतिबंधित हरे पेड़ों का लकड़ी माफिया कर रहे धड़ल्ले से कटान – वन विभाग मौन

Picsart 23 10 29 06 45 25 083

Kaimganj news कायमगंज / फर्रूखाबाद
हरी भरी धरा बनाए रखने के लिए शासन द्वारा वन विभाग को प्रतिवर्ष भारी भरकम बजट उपलब्ध कराते हुए जिम्मेदार बनाया है । लेकिन न जाने कैसे वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों तथा कर्मचारियों की लापरवाही का फायदा उठाकर लकड़ी माफिया इस कदर हावी हो रहे हैं कि वे दिन और रात आम आदि प्रतिबंधित हरे पेड़ों को काटकर , जहां एक ओर धारा को सूना बना रहे हैं । वहीं दूसरी ओर पर्यावरण को भी भारी क्षति पहुंच रहे हैं ।
जिसकी बानगी उस समय देखने को मिलीl जब कायमगंज-फर्रूखाबाद रोड़ स्थित एक पेट्रोल पम्प के आगे टेढ़ी कोन मार्ग पर आम के बाग में हरे फलदार विशालकाय वृक्षों को काट दिया गया । जिसकी वन विभाग के अधिकारियों को भनक तक नहीं है। वहीं जब किसी भी वनविभाग के अधिकारियों से इस सम्बन्ध में जानकारी की जाती है तो वह लोकेशन पूछने के बाद रटा रटाया जबाब देते हैं कि इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि विभाग से किसी ने कटान की कोई परमीशन नहीं ली है। वहीं क्षेत्र में चल रहीं आरा मशीनों पर यदि निरीक्षण किया जाए तो कई प्रतिबंधित पेड़ों की लकड़ी पकड़ी जाएगी। लेकिन विभाग की खाऊ कमाऊ नीति एवं लापरवाही के कारण क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं का धंधा धड़ल्ले से फल फूल रहा है। क्यों कि जब विभाग ही मेहरबान हैं तो फिर लकड़ी माकियाओं को इस घोर अवैध कृत्य से रोका ही कैसे जा सकता है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes