Kaimganj news –परिंदो से ऊची उड़ान रखते है,हिंदू मुस्लिम सभी हमको प्यारे है, हम अपने सीने में हिस्दोस्तां रखते है।

Picsart 23 10 26 18 23 11 667

Kaimganj news ख्यालगोई कार्यक्रम में कलंगी व तुर्रा पक्ष में हुआ मुकाबला
कायमगंज। फर्रुखाबाद
भरत मिलाप मंचन के बाद देर रात ख्यालगोई कार्यक्रम का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा, सीओ सोहराब आलम एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर विकास शर्मा ने किया। ख्याल गोई में बाहर से आए कलाकार ने एक से बढकर एक कलाम प्रस्तुत किए। तुर्रा पक्ष से कोटा जालौन के श्यामलाल कलाम पेश कर कहा, न कुछ है तुमसे मेरा, न कुछ मै तुमसे सरकार मांगता हूं, न चाहिए मुझको जहां में सोहरत, रहूं फकत मै यही दुआ मांगता हूं। कलंगी पक्ष के बरेली से आए मोहम्मद रईस ने कहा हर तवस्मुम खफा हो गया है, हर मसरत जुदा हो गई है। मै गमे यार, तेरी बदौलत जिंदगी क्या से क्या हो गई है। मथुरा से आए संपत लाल जोशी ने कहा हमारे सामने नजरे चढ़ाकर आए बहुत, तुम्हारे जैसे तो हमने आजमाए बहुत, कलेजा चाहिए जीने के वास्ते, यारो जो जख्म खाए बहुत और मुस्कराए बहुत। फर्रुखाबाद के चुन्नू चमचम ने कहा योगी तुम जिस दिन से आए, माफिया देख तुम्हे घबराए, कुछ तो भागे छोड़ कर यूपी, कुछ ऊपर पहुंचाए। इसके अलावा अन्य ने कहा गया हम इंसा महान रखते है। परिंदो से ऊची उड़ान रखते है। हिंदू मुस्लिम सभी हमको प्यारे है। हम अपने सीने मंे हिस्दोस्तां रखते है। वही कहा गया है कलयुग यह कैसी उल्टी गंगा बहा रहा है। माता पिता को सरवन ठोकर लगा रहा है। इस तरह मथुरा से वीरेंद्र आई, अलीगढ़ से प्रेमशंकर, झांसी से इरशाद मोहम्मद समथर, जालौन से नाजिर खां, श्यामलाल जालौन, लखनऊ से विनय शर्मा आदि ने एक से बढ़कर तुर्रा व कलंगी पक्ष में ख्याल गोई सुनाई। रातभर लोग ख्याल गोई सुनते रहे। इस अवसर पर मंच का संचालन गोपाल उर्फ अटल गुप्ता ने किया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes