Kaimganj news -मुकदमा वापसी का सीओ द्वारा आश्वासन मिलने पर वकीलों ने खत्म की हड़ताल, किंतु काली पट्टी बांधकर व्यक्त करते रहेंगे विरोध

Picsart 23 10 20 06 07 56 363

Kaimganj news -कायमगंज /फर्रुखाबाद
पुतला दहन प्रकरण में अधिवक्ताओं पर कोतवाली कायमगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था । वकीलों के विरोध करने पर उस समय मुकदमा वापसी का सीओ तथा प्रभारी निरीक्षक ने आश्वासन दिया था । किन्तु ऐशा न होन पर वकील फिर से आन्दोलित हो गए । आज तहसील परिसर में रेवन्यू बार एसोशिएसन के प्रदर्शन का चौथा दिन था। वकील मुकदमा वापसी को लेकर डटे रहे और कहा कि जब तक उनका यह निस्तारण नहीं होता है । विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। तय कार्यक्रम के अनुसार रेवन्यू बार के अध्यक्ष विश्वेशर दयाल यादव व मुंसिफ बार एसोशिएसन के अध्यक्ष राघव चन्द्र शुक्ला समेत वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल सीओ सोहराब आलम से मिला। जहां मुकदमा वापसी को लेकर वार्ता शुरू हुई। वकीलों की तरफ से कहा गया कि उन्हें पहले भी आश्वासन दिया गया था। इस पर उन्होंने हड़ताल खत्म कर दी थी। लेकिन अब फिर वही स्थिति आ गई है। उन्होंने साफ कहा कि मुकदमा वापस लिया जाए। इस पर सीओ ने सभी की परेशानियों का जिक्र करते हुए वकीलों को समझाया। काफी देर वार्ता चलने के बाद सीओ व वकीलो के बीच एक सहमति बनी। जिसमें फिर आश्वासन दिया गया। उसके बाद दोनों बार एसोशिएसन के पदाधिकारी वापस लौट आए। जहां रेवन्यू ने तहसील पहुंचकर साथी वकीलों के साथ बैठक की। उसके बाद निर्णय लिया। रेवन्यू बार के अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्राधिकारी की तरफ से फिर आश्वासन मिला है। उनकी बात पर सहमति बनी है। हड़ताल खत्म कर दी गई है । लेकिन वह काली पट्टी बांधकर न्यायिक कार्य करते रहेंगे। विचार हेतु आयोजित बैठक में अवनीश गंगवार, कैलाश चन्द्र आर्य,माधव शुक्ला,अनोखेलाल,सुदेश कुमार,विमल कुमार,अनिल कुमार,अबधेश कुमार,नीरज कुमार,कृष्ण चन्द्र बाथम,प्रदीप कुमार,रवीेन्द्र कुमार,रामपाल सिंह,रत्नेश शर्मा,विनीत कुमार,संजय कुमार भास्कर,दीपक राजपूत,मुनीश कुमार,मो0उमेरखा,रोहित कुमार,जुनैद खां,अनीस खां आदि भारी संख्या में अधिवक्ता जो धरने पर साथ रहे। वे सभी लगभग बैठक में भी उपस्थित रहे । सभी अधिवक्ताओं ने आश्वासन पर सहमत व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक बार फिर सीओ की बात मान रहे हैं । लेकिन काली पट्टी बाँध कर विरोध कार्य पूर्ण होने तक जारी रहेगा ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes