Kaimganj news –प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगा अधिवक्ताओं ने की कलम बंद हड़ताल

Picsart 23 10 16 20 21 27 107

Kaimganj news-धरना दे रहे अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का किया बहिष्कार
कायमगंज /फर्रुखाबाद 16 अक्टूबर 2023
हापुड़ जिले में हुई अधिवक्ता के साथ घटना को लेकर रेवन्यू बार एसोशिएसन ने बीते माह तहसील परिसर के अन्दर एक पुतला फूंका था। जिस पर पुलिस व तहसील प्रशासन की तहरीर पर बार अध्यक्ष समेत करीब दर्जनों अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिससे अधिवक्ता आन्दोलित हो गए थे। कलमबंद हड़ताल पर चले गए थे। अधिवक्ताओं के आंदोलन की स्थिति भांप कर एसडीएम व सीओ के आश्वासन के बाद 27 सितम्बर को हड़ताल समाप्त हुई थी। लेकिन मुकदमा वापस न होने पर अधिवक्ता पुनः कलमबंद हड़ताल कर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए।
सोमवार को रेवन्यू बार एसोशिएसन के अध्यक्ष विश्वेशर दयाल यादव के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ता तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए और कहा एसडीएम द्वारा 08 अक्टूबर तक मुकदमा निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया था। किन्तु वह अपने वादे पर खरा नहीं उतरे। अध्यक्ष ने कहा कि इसलिए वह अब फिर से कलमबंद हड़ताल पर उतरने को मजबूर हुए है। इधर अध्यक्ष ने बताया कि उनके साथ मुंसिफ बार एसोशिएसन के अलावा ,टााइपिस्ट,बसीका नवीस,स्टाम्प वेन्डर,फार्म विक्रेता सभी हड़ताल के समर्थन हैं। जब तक मुकदमा वापस नहीं होगा। अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आन्दोलनरत हड़ताल पर संगठन सचिव अवनीश गंगवार,कैलाश चन्द्र आर्य,माधव शुक्ला,अनोखेलाल,सुदेश कुमार,विमल कुमार,अनिल कुमार,अबधेश कुमार,नीरज कुमार,कृष्ण चन्द्र बाथम,प्रदीप कुमार,रवीेन्द्र कुमार,रामपाल सिंह,रत्नेश शर्मा,विनीत कुमार,संजय कुमार भास्कर,दीपक राजपूत,मुनीश कुमार,मो0उमेरखा,रोहित कुमार,जुनैद खां,अनीस खां आदि भारी संख्या में अधिवक्ता धरने पर साथ रहे। उनका स्पष्ट कहना है कि जब तक प्रशासन दर्ज कराया गया मुकदमा वापस नहीं लेगा , तब तकअधिवक्ता भी आन्दोलन से पीछे नहीं हटने बाले हैं ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

kaimganj news –कायमगंज में भूकंप के तेज झटको से मचा हड़कंप लोग घरों ब दुकानों से निकले बाहर

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]