Shamshabad news–थाना चौराहा के पास हर समय लगा रहता है जाम , देखकर भी जाम की अनदेखी करती रहती है पुलिस

Picsart 23 09 24 19 43 38 583

Shamshabad news–शमशाबाद / फर्रुखाबाद 24 सितंबर 2023। लापरवाही आखिर और कब तक शमशाबाद थाना चौराहे के निकट अलेपुर मार्ग पर लगता रहेगा डग्गामार वाहनों के कारण जाम । यह डग्गामार वाहनों द्वारा लगाया जा रहा जाम तथा अतिक्रमण नगर वासियों के लिए मुसीबत का कारण बन चुका है । फिर भी पुलिस प्रशासन बेखबर। इसे शमशाबाद थाना पुलिस की लापरवाही कहे तो ज्यादा बेहतर होगा । क्योंकि शमशाबाद थाना चौराहे पर अक्सर डग्गामार वाहनों से जाम के हालात देखे जा रहे हैं । परिणाम लोगों को जाम की समस्याओं से परेशान होना पड़ रहा है । बताते हैं विगत दिनों पूर्व जाम की समस्याओं को लेकर कुछ जनप्रतिनिधियों ने इसका विरोध किया था तो शमशाबाद थाना पुलिस ने डग्गामार वाहनों को इसरे स्थानों जैसे राम लीला मैदान के निकट खड़ा कराने का आश्वासन दिया था । साथ ही नगर पंचायत कार्यालय शमशाबाद के कर्मचारियों द्वारा अतिक्रमण फैलाने वाले व्यापारियों को भी चेतावनी देकर कार्रवाई के आदेश दिए थे । बताया गया है वर्तमान में सड़क किनारे जहां एक ओर व्यापारियों द्वारा फुटपाथ तक अतिक्रमण फैलाया गया है । वहीं दूसरी ओर सड़क पर डग्गामारी करने वाले छोटे बड़े वाहनों को भी जाम का प्रमुख कारण माना जा रहा है । परिणाम लोगों को आए दिन जाम की समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है । बताते हैं शमशाबाद थाना चौराहे से अलेपुर चिलसरा फर्रुखाबाद मार्ग तथा पीएनबी चौराहा शमशाबाद के अलावा ढाई घाट शमशाबाद ढलान पर भी डग्गामार वाहनों की भीड़ देखी जा रही है । यहां भी व्यापारियो द्वारा फैलाया गया अतिक्रमण जिसे सड़क किनारे फुटपाथ तक देखा जा रहा है । यही कारण है मुख्य पर मार्ग पर अक्सर लंबा चौड़ा जाम देखा जाता है । रविवार को भी थाना चौराहे से अलेपुर जाने वाले मार्ग पर दोपहर के वक्त डग्गामार वाहनों की भीड़ के चलते जाम के हालात देखे गए। बताते हैं जिस वक्त जाम लगा उस वक्त सड़क किनारे भी अतिक्रमण देखा जा रहा था । देखते ही देखते लगभग आधा किलोमीटर के दायरे में जाम जैसे हालात हो गए । जाम से हल्कान लोगों ने शमशाबाद थाना पुलिस को अवगत कराया तो पुलिस मौके पर पहुंची और जैसे तैसे डग्गामार वाहनों को हटवा कर जाम खुलवाया । फैजबाग – शमशाबाद तथा अलेपुर – फर्रुखाबाद मार्ग पर लगभग आधा सैकड़ा मैजिक टेंपो देखे जा सकते हैं । यही डग्गामार वाहन जहां एक ओर मुख्य मार्ग पर जाम का प्रमुख कारण बनते हैं । बही दूसरी ओर यात्रियों से यात्रा के नाम पर अवैध वसूली का भी प्रमुख कारण बन चुके हैं । शमशाबाद से चिलसरा फर्रुखाबाद होकर जाने वाले यात्रियों से यही डग्गामार वाहन संचालक₹50 से 60 रुपए प्रति यात्री किराया वसूल रहे हैं । जो कस्बे के लोगों का एक परेशानी का कारण बन चुका है । सबसे बड़ी बात यह है कि शमशाबाद नगर में कुछ समाजसेवी जनप्रतिनिधियों ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर शमशाबाद फैजबाग वाया फर्रुखाबाद मार्ग पर लोकल बसों का संचालन कराए जाने की मांग की थी । अफसोस एक लंबा समय गुजरने के बाबजूद भी इस मार्ग पर सरकारी लोकल बस सेवा का संचालन नहीं कराया गया । जिसका लाभ डग्गामार वाहन संचालक उठा रहे हैं । उधर थाना चौराहे तथा मुख्य मार्ग पर वाहनों से लगने वाले जाम के प्रति पुलिस विभाग भी निष्क्रिय बना हुआ है । ऐशा लगता है मानो पुलिस ने इन डग्गामार वाहनों को अपनी तरफ से ही डग्गामारी करने की छूट दे रखी हो ।

शमशाबाद से नरेश गंगवार की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes