Kaimganj news –शिव बजरंग हाॅस्पिटल मिला मानक विहीन स्वास्थ विभाग का छापा मचा मचा हड़कंप

Picsart 23 09 21 18 17 45 154

Kaimganj news -प्रसूता की प्रसव के बाद हुई थी मौत, परिजनों ने इलाज में लगाया था लापरवाही का आरोप
कायमगंज। फर्रुखबाद
बगिया सोहनलाल मोहल्ले की प्रसूता की इलाज के दौरान शिव बजरंग हाॅस्पिटल में मौत हो गई थी। इस मामले में स्वास्थ विभाग के एसीएमओ ने तहसील प्रशासन के साथ आज छापा मारा। जांच के दौरान टीम को हास्पिटल मानक विहीन मिला।
बाताते चले की 1 सितंबर को नगर के मोहल्ला बगिया सोहनलाल निवासी सिंकदर की पत्नी लक्ष्मी ने पुलगालिब तिराहे के समीप बस अड्डा के पीछे शिवबजरंग हास्पिटल में आपरेशन के दौरान पुत्री को जन्म दिया था। प्रसव के कुछ देर बाद ही प्रसूता की मौत हो गई थी। परिवारीजनों ने हंगामा काटा और हास्पिटल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया था और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पति ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी थी। इस मामले में घटना के 20 दिन बाद एसीएमओ मलिक आलमगीर, महिला चिकित्सा डा. कृष्णा बोस, एसडीएम यदुवंश कुमार के साथ हास्पिटल पहुंचे। जहां हास्पिटल में दो स्टाफ कर्मी ही मौजूद थे। इस पर एसीएमओ ने डाक्टर के बारे में पूछा तो बताया गया वह बाहर किसी कार्य से गए है। टीम बेड नंबर एक पहुंची। जहां भर्ती मरीज बीना पत्नी अरविन्द्र निवासी गुलरियन नगला मोहम्दाबाद से जानकारी की तो बताया गया महिला को डेगू है। इस पर उन्होंने सवाल किया यहां कैसे डेगू का इलाज हो रहा है। इसको लेकर फाइल मांगी तो किसी ने नहीं दिखा पाई। टीम ने दूसरी भर्ती मरीज सुनीता पत्नी संजू निवासी कुआखेड़ा के पास पहुंची। जहां बताया गया प्रसूता ने मृत नवजात को जन्म दिया था। टीम ने पूछा आपरेशन किसने किया और रुपए कितने लगे तो प्रसूता बता नहीं पाई। उसके बाद टीम ने उर्मिला पत्नी जाहर सिंह निवासी समाउद्दीनपुर थाना कंपिल से जानकारी तो पता चला उसे पीलिया है। उसके प्लेट्लेट्स कम है। हाॅस्पिटल स्टाफ टीम को तीनों मरीजों की फाइले नहीं दिखा सका। टीम को ओटी कक्ष में एक बेड व कुछ सामान ही मिला। इस पर टीम ने कहा यह तो जनरल कक्ष लगता है। टीम ने कहा कि ओटी से संबंधित जरूरी बस्तुएं नही थी। मानक विहीन है। जनरल वार्ड में सात बेड हैं जबकि दो प्राइवेट कक्ष है। टीम को हास्पिटल में व्यवस्था मानक बिहीन मिली। अग्निशमन से संबंधित व्यवस्था नहीं पाई गई। फायर सिलेंडर लगे है। करीब दो घंटे से अधिक जांच चली। इमजरेंसी कक्ष भी नहीं है। एसीएमओ ने बताया कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी । जांच के लिए गठित हो रही है टीम।
इनसेट
जिस समय बजरंग हॉस्पिटल में छापा मार कार्यवाही चल रही थी उस समय आसपास के झोलाछाप चिकित्सा एवं पैथोलॉजी लैब के लोग अपनी-अपनी दुकान बंद कर भाग निकले छापे की खबर से पूरे नगर में अफरा तफरी का माहौल लग रहा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes