shamshabad news –विद्यालय में मनाया गया पूर्व राष्ट्रपति का जन्म दिन शिक्षक दिवस के रूप

Picsart 23 09 06 08 11 45 290

Shamshabad news –शमशाबाद / फर्रुखाबाद
आज शमसाबाद क्षेत्र के परिषदीय तथा गैर परिषदीय विद्यालयों में हर्षोल्लास के बतावरण में शिक्षक दिवस मनाया गया | छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जिलाधिकारी फर्रुखाबाद सभागार में सम्विलियन विद्यालय के शिक्षक को सम्मानित किए जाने को लेकर उक्त विद्यालय के शिक्षकों ने बधाई देकर सम्मानित शिक्षक के उज्जवल भविष्य की कामना की। जानकारी के अनुसार मंगलवार को शिक्षक दिवस जिसे शमशाबाद क्षेत्र के परिषदीय तथा गैर परिषदीय विद्यालयों में हर्षोउल्लास के वातावरण में मनाए जाने के समाचार मिले हैं। यहां परंपरा के अनुरूप विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान के तौर पर जहां उन्हें पेन आदि देकर सम्मानित किया तथा कुछ अन्य यादगार वस्तुएं भी प्रदान की I उधर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किए जाने को लेकर शिक्षकों ने भी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर के उज्जवल भविष्य की कामना की | इसी संदर्भ में डीएवी इंटर कॉलेज रजला मई जहां प्रधानाचार्य प्रमोद चंद्र गंगवार के नेतृत्व में शिक्षक सम्मान समारोह का कार्यक्रम आरंभ हुआ। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सभी गुरुओं का सम्मान करते हुए उन्हें कुछ ना कुछ सम्मान स्वरुप वस्तुएं भेंट की । अधिकांश छात्राओं ने पेन देकर सम्मानित किया । विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षाविदों के संबंध में आवश्यक जानकारियां देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की | इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक गण तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे | विकासखंड शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम मुरहठी जहां सम्बिलियन विद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर नोडल शिक्षक अनुपम सक्सेना ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद तथा जिला बेसिक शिक्षाधिकारी फर्रुखाबाद के अलावा क्षेत्रीय विधायक द्वारा समान पत्र से सम्मानित किए जाने पर उन्होंने भी शिक्षक को सम्मानित करते हुए कर्तव्य की याद दिलाते हुए सर्वपल्ली डा०राधाकृष्णन के दर्शन को वर्तमान में आवश्यक बताया | उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किए जाने पर बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की | शिक्षक दिवस के अवसर पर यहां विद्यालय के शिक्षक को जिलाधिकारी फर्रुखाबाद सभागार में जिलाधिकारी फर्रुखाबाद, जिला बेसिक सरकारी फर्रुखाबाद तथा क्षेत्रीय विधायक द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किए जाने पर शिक्षकों ने खुशियां जताते हुए शिक्षक के उज्जवल भविष्य की कामनाएं की I विद्यालय के सुनील कुमार को प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश यादव तथा प्रधानाध्यापक तथा विवेक कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। इसी संदर्भ में नोडल शिक्षक अनुपम सक्सेना ने भी शिक्षक को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर में भी शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां एक ओर विद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ वहीं दूसरी ओर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सोबरन सिंह सहायक अध्यापक राजेश कुमार शिक्षामित्र नवनीत कुमार गंगबार मौजूद रहे। इस मौके पर छात्राओं ने खेलकूद के क्षेत्र में तरह-तरह के करतव दिखाकर अपनी प्रतिभा को उजागर किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजलमई के प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह तथा प्राथमिक विद्यालय रजलामई शिक्षक प्रमोद कुमार की उपस्थित में शिक्षक सम्मान दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास के बाताबरण में मनाया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने शिक्षा के शिरोमणि पूर्व राष्ट्रि पति सर्वपल्ली डा०राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाल उनके आदर्शो को अपनाने पर जोर दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes