Kaimganj news –रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव मृतक के हाथ पर गुदा है उसका नाम

Picsart 23 08 30 23 02 48 777

Kaimganj news – शिनाख्त के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया गया। घटनास्थल रेलवे ट्रैक के पास बसे गांव दीपपुर नगरिया के सामने का बताया जा रहा है।
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 30 अगस्त 2023
कपिल थाना क्षेत्र के गांव दीपपुर नगरिया के सामने रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात शब क्षत- विक्षत अवस्था में पडा पाया गया। उसके चेहरे आदि स्थानों पर काफी गहरी चोटों के निशान नजर आ रहे थे। वही उसका शब खून से लतपथ दिखाई दे रहा था। शब पड़े होने की जानकारी होते ही पड़ोसी ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराव आलम, थाना पुलिस तथा फॉरेन्सिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने जांच पड़ताल की तथा फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए। मृतक की तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक दिन पहले का कन्नौज से जयपुर जाने का एक टिकट प्राप्त हुआ। वही उसके हाथ पर धीरेंद्र व रत्नेश नाम गुदा हुआ था। फिलहाल उसकी शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। साथ ही उसकी पहचान के लिए फोटो सेड करके अन्य थानों के ग्रुपों पर जानकारी देते हुए शिनाख्त कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes