Kaimganj news -सफाई व्यवस्था पर हुए नाराज, अभिलेख भी चेक किए, बोले रैन बसेरा खोलने के निर्देश दिए
कायमगंज। फर्रुखाबाद
एमएलसी ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उनकी नजर खामियो ंपर रही। उन्हेे सुधारने के निर्देश दिए।
मंगलवार को एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी अचानक सरकारी अस्पताल जा पहुंचे। जहां स्वास्थ कर्मियों में हडकंप मच गया। सबसे पहले वह इमरजेंसी कक्ष में पहुंचे। वहां गदगी देख नाराज हुए। बेड पर लेटे मरीजों से जानकारी ली और उनकी परेशानी पूछी। दवाईयो के संबंध में पूछा तो बताया गया कि दवाई मिल रही है। उन्होनंे मरीजों का रजिस्टर चेक किया। उसके बाद वह ओपीडी की तरफ पहुंचे जहां शौचालयों पर नजर डाली तो गंदगी देख सवाल किया क्या यहां सफाई से संबंधित सामान नहीं मिलता है। उन्होंने संख्त निर्देश दिए। अधीक्षक डा. विपिन कुमार ने स्टाफ कम होने की बात कही। उन्होंने कहा प्राइवेट कर्मचारी बढ़ाईए। वह एक्सरे रूम की तरफ गए। रजिस्टर पर नजर डाली। रजिस्टर में मरीज के मोबाइल नंबर न लिखे पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि एक्सरे से संबंधित 12 दिशा निर्देश को कक्ष के बाहर दर्शाइए। उसके बादवह डिलेवरी रूम की तरफ पहुचे। रजिस्टर चेक किए। उन्होंने सवाल किया कितनी प्रसूताए भर्ती हुई और कितनी रेफर हुई। कितने बच्चों का जन्म हुआ। उसके बाद एमएलसी ने दवाई स्टोर का निरीक्षण किया। स्टाक रजिस्टर देखा। रैवीज के बारे में स्टांक की जानकारी की। उसके बाद रैवीज इजेक्शन की गिनती करवाई, िजसमें 11 इजेक्शन कम होने पर फार्माशिस्ट ने बताया वह नीचे कक्ष में मौजूद है। दो महीने की स्टाक की इंट्री पूर्ण न होने पर नाराजगी व्यक्त की। इस पर अधीक्षक ने बताया कि फार्माशिस्ट बीमार रहते है। इसलिए दिक्कत है। इस पर उन्होंने कोई सहायक रख लेने कहा। ओटी को जाने वाले परिसर में बाइक खड़ी होने पर नाराजगी जताई। सीएचसी की छत पर सोलर प्लाट को देखा। जहां अव्यस्थित होने पर नाराजगी जताई। वह बोले इसे सही कराया जाए। सोलर के बैटरो के बारें पूछा तो बताया बैटरे व्यवस्थित रखे है। एमएलसी ने अधीक्षक कक्ष में जाकर सभी अभिलेखों का बारीकी से मुआयना किया। महिला डाक्टर के दो बजे चले जाने की बात पर उन्होंने सीएमओ से बात की तो बताया 24 घंटे डयूटी है। इस पर उन्होंने अधीक्षक को संख्त निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना में सौ सौ रुपए लेने की शिकायत पर सभी रिकार्ड चेक किया। उन्होंने रैन वसैरा खोंलने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा नेता अवनीश चतुर्वेदी साथ रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct