Shamshabad news – मृतक बच्चों को सुरक्षित पहुंचा कर लौट रहा था वापस, उसी समय हुआ हादसे का शिकार
शमशाबाद / फर्रुखाबाद बच्चों को छोड़ कर बापस आ रहे बुजुर्ग की बाढ़ के पानी में बहकर दर्दनाक मौत। उधर मौत की सूचना के बाद घर परिवार में मचा कोहराम। जानकारी के अनुसार क्षेत्र की गंगा कटरी में बसे गांव बेहटा बल्लू की मड़ैया निवासी 55 वर्षीय बुजुर्ग लाला राम पुत्र बुद्धि लाल की उस समय दर्दनाक मौत हो गई। जब वह बच्चों को छोड़ने के लिए ढाई घाट शमशाबाद पुल पर गया था। बताते हैं बच्चों को छोड़ने के बाद बुजुर्ग पुल से वापस घर लौट रहा था। सड़क पर बह रहे बाढ़ के पानी में गुजरने के दौरान तेज बहाव में बहकर अचानक बुजुर्ग नीचे गिर गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताते हैं मौत की सूचना के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना मृतक के घर परिवार के सदस्यों को दी गई। जिस पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे । जहां वृद्ध का श्ख देखते ही कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे ने बताया उसने घटना की सूचना ग्राम प्रधान तथा क्षेत्रीय लेखपाल को दी है,इस पर क्षेत्रीय लेखपाल ने घटना स्थल पर जाकर घटना की जानकारी की। घटना की सूचना मिर्जापुर जनपद शाहजहांपुर पुलिस को दी गई ।इसके अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी दी गई। बताते हैं मृतक लालाराम का एक पुत्र वीरपाल तथा दो पुत्रियों में फूलन देवी जो विवाहित बताई गई है। जबकि शिवानी अविवाहित बताई गई है। मृतक की पत्नी सीता देवी का शव पर विलख-बिलख कर बुरा हाल हो रहा था। गंगा कटरी क्षेत्र में आजकल बाढ़ के हालात बिकराल देखे जा रहे हैं। जगह-जगह पानी का सैलाब बहता हुआ देखा जा रहा है। जल सैलाब जो सड़कों को तबाह करता हुआ आगे बढ़ रहा है। बुजुर्ग लालाराम बच्चों को छोड़ने ढाई घाट शमशाबाद पुल की तरफ गया हुआ था। जहां से वापस गांव आते समय गांव जाने वाले रास्ते के निकट से गुजर रहे थे। अचानक पानी के तेज बहाव में बुजुर्ग बह गए और नीचे गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को भी उपलब्ध कराई गई। लेकिन इंतजार के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई थी ।
शमशाबाद से नरेश गंगवार की रिपोर्ट।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct