Shamshabad news–बाढ़ के पानी में डूबे ग्रामीण की मौत, गोताखोरों ने शव निकाला बाहर

Picsart 23 08 14 13 38 02 524 1

Shamshabad news–शमसाबाद /फर्रुखाबाद 18 अगस्त 2023 बाजार से घर लौट रहे 32 वर्षीय युवक कीबाढ़ के पानी में डूबने से हुई दुःखद मौत। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव को खोज निकाला । पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अचानकपुर निवासी रघुनाथ सिंह (32) पुत्र तोड़ीलाल की उस वक्त जल समाधि हो गई। जब गुरुवार को आवश्यक कार्य से चिलसरा बाजार गया था ।

Picsart 23 08 14 18 14 50 580

बताया गया है शाम के वक्त जब वापस लौटा तो बोट द्वारा घर जा रहा था। लेकिन युवक को गढिया हैबतपुर में उतर दिया गया। इसके बाद युबक कहां गया पता नही चला।
बताया गया कि जब युवक देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों को चिंता हुई । उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए खोज बीन शुरू की ।नहीं मिलने पर सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने भी शक के आधार पर गोताखोरो को बुलाया तथा बाढ़ के भरे हुए पानी में जगह- जगह खोजबीन कराई ।मगर पता नहीं चल सका। पुलिस द्वारा रात्रि 10:00 बजे तक तलाश की गई। शुक्रवार की सुबह जब पुनः तलाश की गई, तो बाढ़ के पानी में शब तैरता हुआ पाया गया । जब गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला और परिवार के लोगों ने रघुनाथ के रूप में पहचाना तो उनके होश उड़ गए । सभी लोग रोने बिलखने लगे । उधर चिलसरा चौकी प्रभारी ने पंचनामे की प्रक्रिया के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय फतेहगढ़ भिजवा दिया। बताया गया है मृतक विवाहित था। उसके दो अबोध बच्चे हैं। जिसमें बेटा चार साल , बेटी तीन साल, बताया तो यह भी गया है कि मृतक की पत्नी का 6 महीने पूर्व देहांत हो चुका था। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर पर पिता का साया था ।आज वह भी उठ गया था। मृतक चार भाई था, एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी, बाढ़ के पानी में डूब कर युवक की मौत हो जाने की सूचना के बाद जहां पुलिस प्रशासन ने मौके पर जाकर मामले की जांच पड़ताल की। वहीं कानूनगो तथा क्षेत्रीय लेखपाल ने भी घटना की जांच पड़ताल कर रिपोर्ट तहसील अधिकारियों को सौंपी । मौके पर परिजन शव पर बिलख- बिलख कर कह रहे थे कि दोनों बच्चे अनाथ हो गए ।अनाथ बच्चों के भरण पोषण के लिए प्रशासन मदद करे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes