Kaimganj news –आओ देखें कायमगंज तथा आसपास क्षेत्र की संक्षिप्त खबरें एक नजर में*

Picsart 23 08 14 13 38 02 524 1

……. …. .. ………………………….

Kaimganj news,(1)
मार्ग दुर्घटना में महिला सहित दो घायल
कायमगंज/फर्रूखाबाद 16अगस्त2023
अलग- अलग मार्ग दुर्घटनाओं में नगर के मुहल्ला सधवाड़ा निवासी सर्वेश, थाना कम्पिल क्षेत्र के गांव डुण्डी नगला निवासी रामवती घायल हो गई। दोनों को घायलों को नगर कायमगंज के सीएचसी में भर्ती कराया गया।
(2)
सर्पदंश से युवक की हालत गम्भीर
कायमगंज/ फर्रूखाबाद 16 अगस्त
नगर के मोहल्ला सधवाड़ा निवासी 28 वर्षीय रवि को जहरीले सर्प ने काट लिया। गम्भीर अवस्था में परिजन उसे लेकर सीएचसी आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिकित्सक नेडा०राममनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया।
(3)
बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
कायमगंज/फर्रूखाबाद 16अगस्त
नगर से सटे गांव पितौरा निवासी अजीत सिंह की नौ वर्षीय पुत्री गुनगुन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी कायमगंज पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर घर आ गए। गांव पहुंची ,पुलिस ने संदिग्ध अवस्था होने के कारण शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

(4)
विद्युत करंट से महिला वेहोश
कायमगंज / फर्रूखाबाद 16 अगस्त
थाना कम्पिल क्षेत्र के गांव पुरौरी निवासी अनीता को कूलर स्टार्ट करते समय करंट लग गया। अचेत अवस्था में परिजन उसे सीएचसी कायमगंज लेकर आए।
(5)
छत से गिरा युवक हालत गंभीर
कायमगंज / फर्रूखाबाद 26 अगस्त
क्षेत्र के गांव पपड़ी खुर्द का निवासी कुलदीप( 35 बर्ष ) छत से गिरकर घायल हो गया। ज्यादा चोट होने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
(6)
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कायमगंज / फर्रूखाबाद 16 अगस्त
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के गांव जौंरा निवासी विजेन्द्र के 24 वर्षीय पुत्र नारायन ने अपने कमरे के कुंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब घरवालों ने नजारा देखा तो भौचक्के रह गए। अचानक घटी हृदय विदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes