Shamshabad news–बाढ़ के बाद संक्रामक रोगों का प्रकोप जारी,स्वास्थ्य विभाग कैंप लगाकर उपचार का कर रहा प्रयास

Picsart 23 08 08 07 52 48 920

Shamshabad news–शमशाबाद/ फर्रुखाबाद गंगा कटरी क्षेत्र में बाढ़ के बाद संक्रामक बीमारियों का दौर जारी। वही संक्रामक बीमारियों से जूझ रहे लोगों की मांग पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव चौराहार में कैंप लगाकर आधा सैकड़ा से भी ज्यादा मरीजों को जीवन रक्षक दवाइयां दी। ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान में खांसी जुखाम बुखार दाद खाज खुजली तथा आई फ्लू जैसी बीमारियां बच्चे बूढ़े जवान सभी के लिए बवाल ए जान बनी हुई है। जानकारी के अनुसार गंगा कटरी क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से बाढ़ का नजारा देखा जा रहा है। चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। गांव गली मोहल्ले से लेकर खेत खतखलिहानो तक बाढ़ का नजारा देखा जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार जहां एक ओर ग्रामीणों के घरों में पानी भरा हुआ है। वहीं दूसरी ओर खेत खलिहान में भी जल सैलाब देखा जा रहा है। जल भराव के कारण रास्ते बंद है। अधिकांश लोग जान माल के खतरे को देखते हुए सड़क किनारे डेरा जमाए जीवन यापन कर रहे है। एक लंबे समय से जल सैलाब के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। गंगा कटरी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में संक्रामक बीमारियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बताते हैं इस वक्त ज्यादातर लोग खांसी जुकाम बुखार मलेरिया टाइफाइड के अलावा दाद खाज खुजली तथा आई फ्लू जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। बाढ़ पीड़ितो ने स्वास्थ्य विभाग से टीम के जरिए जीवन रक्षक दवाओं का वितरण कराने की मांग की थी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी शमशाबाद के आदेशानुसार सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गंगा कटरी क्षेत्र के गांव चौराहार पहुंची। जहां कैंप लगाकर विभिन्न रोगों से पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा जीवन रक्षक दवाइयां प्रदान की गई। लैब टेक्नीशियन लोकेंद्र कुमार ने बताया बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में ज्यादातर लोगों को संक्रामक बीमारियों के अलावा दाद खाज खुजली तथा आई फ्लू जैसे रोगों से पीड़ित पाया गया। कैंप के जरिए 61 मरीज के स्वास्थ्य की जांच कर जीवन रक्षक दवाइयां प्रदान की गई । इस मौके पर स्टाफ नर्स रिया, लैब टेक्नीशियन लोकेंद्र कुमार, ट्रेनर फार्मासिस्ट अकबर द्वारा मरीजों को दवाइयों का वितरण किया गया। स्टाफ नर्स रिया ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सावधानी सर्वोत्तम बचाव है, सुरक्षित रहे। गंदगी से बचें संक्रमित मरीजों से बचें, उपयोग के कपड़े टॉवल उन्ही तक सीमित रखे । बदलते मौसम का ख्याल रखें। क्योंकि बदलता हुआ मौसम संक्रामक बीमारियां लेकर आता है। लापरवाही जान पर बन आती है। दिक्कत महसूस होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सको से संपर्क करें।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes