Shamshabad news–शव यात्रा से वापस लौट रहे बाइक सवार पर गिरा स्ट्रीट लाइट पोल, एक की मौत, साथी हुआ गंभीर रूप से घायल

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Shamshabad news–शमशाबाद/ फर्रुखाबाद 5 अगस्त 2023 अंतिम संस्कार के बाद वापस लौट रहे बाइक सवार के ऊपर स्ट्रीट लाइट का पोल गिरा।एक की दर्दनाक मौत, साथी घायल । उधर मौत की सूचना पर शव यात्रा में शामिल तथा रिस्तेदारो ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर काटा हंगामा। कहा अगर समय से उपचार मिल जाता तो शायद बाइक सवार की भी जान बच जाती। पुलिस मौके पर पहुँची। जानकारी के अनुसार सरजू पुत्र मिट्ठू निवासी खिरिया थाना अलीगंज जनपद एटा, रिश्तेदार अनिल कुमार पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम घमुइया रसूलपुर थाना नवाबगंज। शमशाबाद – ढाई घाट मार्ग पर उस वक्त दुर्घटना का शिकार हो गया ।जब बह किसी रिश्तेदार की मौत पर ढाई घाट शमशाबाद गया था । गंगा घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया, के उपरांत सरजू बाइक द्वारा साथी अनिल कुमार के साथ वापस लौट रहा था। ढाई घाट -शमशाबाद मार्ग पर ग्राम बिरियाडांडा पुलिया के निकट गुजरते समय अचानक नगर पंचायत शमसाबाद की ओर से लगाया गया एक स्ट्रीट लाइट का पोल टूट कर ऊपर जा गिरा। इस दुर्घटना में बाइक सवार साथी सहित गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में कुछ लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल हुए युवक को देखने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों से मौजूद लोगो से काफी देर तक जद्दोजहद होती रही ।

हंगामा कर रहे लोगो का आरोप था कि चिकित्सक जीवित को मृत बता अंदर चले गए। दुर्घटना की सूचना के बाद अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे अन्य लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जहां अस्पताल कर्मियों के बीच लगभग 2 घंटे तक हंगामे की स्थिति रही ।आखिरकार लोगों के आगे स्वास्थ्य कर्मियों को झुकना पड़ा। जब पुनः जांच की गई तो युवक उस वक्त जीवित था। लोगों ने युवक को बचाने की काफी मशक्कत की। युवक को होश भी आया । हलचल हुई । आरोप था अगर अस्पताल कर्मियों द्वारा गंभीर घायल युवक को भर्ती कर जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध करा दी जाती, तो शायद जान बच सकती थी। मौजूद लोगों द्वारा चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा था। सूचना पर थानाध्यक्ष शमसाबाद बलराज भाटी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जांच पड़ताल की । थानाध्यक्ष ने बताया घायल बाइक सवार को सीएचसी लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों को सूचना दी गई। उनके आने पर यदि वे तहरीर देते हैं ,तो जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes