Kaimganj news –कायमगंज/कंपिल। फर्रुखाबाद
कायमगंज व कंपिल एवं शमशाबाद में मोहर्रम पर हर तरफ हुसैनी सदाए गूंजती रही। नगर से मातमी धुनों के बीच भारी लश्कर के साथ ताजिए निकाले गए। शाम को ताजिए करबला में नम आंखो के बीच सुपुर्द-ए-खाक किए गए। इस दौरान जगह जगह लंगर तक्सीम किया गया।
शनिवार को मोहर्रम की यौमे अशूरा पर अकीदतमंदों ने नम आंखों के बीच इमामबाड़ों से ताजिए उठाए और हुसैनी सदाओं या अली या हुसैन के नारे लगाए, अकीदतमंद ताजिए लेकर करबला की ओर धीरे धीरे बढ़े। इसके आगे हुसैन के दीवाने मातम करते हुए आगे बढ़ते रहे। गांव कुबेरपुर, कलाखेल, गढ़ी के ताजिए पुलगालिब तिराहे पर पहुंचे। उसके बाद यह ताजिए जामा मस्जिद पर पहुंचे। वहां पर चिलांका मोहल्ले का कुरैशियों का ताजिया इन ताजिए से आकर मिल गया। उसके बाद भारी संख्या में लोग ताजिए लेकर आगे बढे और काजमखां पहुंचे। जहां काजमखां का ताजिया भी पहुंच गया। इसके बाद ताजिए को लेकर लोग बजरिया की ओर बढ़े। जहां चिलौली पठान का ताजिया भारी जुलूस के साथ आगे बढ़ा। कुबेरपुर व चिलांका का ताजिए आगे आगे चला। ताजिए के आगे ढोल बजाते व करतब दिखाते अकीदतमंद चलते रहे। यह ताजिए श्यामागेट होते हुए लोहाई गली स्थित गांजा भांग गली के पास पहुंचे। जहां वहां जटवारा हालो का ताजिया, बजरिया बेगराज, अख्तर बीडी बालो का ताजिया शामिल हुआ। परंपरागत चिलांका व कुबेरपुर ताजिएदारो के बीच आगे निकलने की होड़ होती रही। इसके बाद तय मामले के अनुसार चिलांका का ताजिया आगे आगे चला। इसके बाद मंसूरी कमेटी के ताजिएदारों के ढोल आगे आगे चले। इस तरह सभी ताजिए करबला तक पहुंचे। जहां नम आंखो से सभी ताजिए करबला में सुपुर्द-ए-खाक हुए। इस दौरान करबला में अताईपुर, भुड़िया, कटरा, चैक, मऊरशीदाबाद, सैदपुर, गऊटोला के ताजिए भी पहुंच गए। उन्हे अकीदत के साथ करबला में दफन किया गया। वही कंपिल, रुदायन, समाउद्दीनपुर, कटिया, निजामुददीनपुर में ताजिए निकाले गए और करबला में सुपुर्द-ए-खाक खाक किए गए। इसी तरह शमशाबाद में भी अकीदतमंदो ने कर्बला पहुंचकर ताजिए सुपुर्द ए खाक किए।इस दौरान एसडीएम यदुवंश कुमार, सीओ सोहराब आलम, इंस्पेक्टर जय प्रकाश पाल भारी फोर्स के साथ मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct