kaimganj news–मक्के की फसल सुरक्षित घर लाने तक के लिए किसानों ने चार हजार रुपए रोज के किराए पर लिया स्टीमर

Picsart 23 07 21 22 38 34 840

Kaimganj news–कायमगंज/ फर्रुखाबाद 21 जुलाई 2023

मक्के की फसल बचाने के लिए किसान किराए पर स्टीमर मंगाकर बाढ़ के पानी से फसल को सुरक्षित स्थानों पर ला रहे हैं। जिसमें चार हजार रुपए प्रतिदिन खर्च आ रहा है। वह फसल को ऊँचे स्थानों पर ले जाकर सुखा रहे है।
बाढ़ के पानी से ग्रामीण परेशान है। उनके खेतों में खड़ी पकी मक्का की फसल को बचाने के लिए हर जुगत कर रहे है। उनका कहना है कि कही उनकी फसल बाढ़ के पानी से बरबाद न हो जाए। इसके लिए उनके गांव में दो स्टीमर मंगााए गए है। इससे वह तीन से चार हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से अपनी फसल काट कर ऊचाई बाली सड़क पर डालकर सुखाने को मजबूर है। वही सूखी मक्का की फसल को थ्रेसर से थ्रेसिंग कर अपनी मक्का इकट्ठी कर रहे है। रास्ते में पड़े पुलिया के लिए आए ढोल इस समय ग्रामीणों के लिए रैनवसेरा बने हुए है।, जिसमें वह चारपाई आदि डालकर धूप से अपना बचाव कर रहे है और अपने दिन गुजार रहे है। बाढ़ के कारण पशुपालक मवेशियो के चारे को लेकर बेहद परेशान है। उन्हे बाढ़ के पानी से होकर चारे की व्यवस्था करने जाना पड़ रहा है।
(4)
पिछली बाढ़ में कटा मकानअब जर्जर बिल्डिंग में रहने को मजबूर
कायमगंज/ फर्रुखाबाद
गांव में बाढ़ का पानी भरने से ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर है। लेकिन खानआलमपुर निवासी रामपाल राठौर की कहानी बेहद दर्द भरी है। पिछली बाढ़ में उनका आशियाना बाढ़ के पानी से कट गया है। तब से आज तक वह अपना आशियाना नहीं बना पाए और गांव के ही पुरानी प्राथमिक विद्यालय की जर्जर बिल्डिंग में दो कमरे में रहने को मजबूर है। उनकी पत्नी जगरानी ने बताया किसी समय इस भवन के लिए उसके पति ने यह जगह दान में दी थी। उसके पुत्र तो मजबूरी वश कायमगंज में रहने लगे । लेकिन खेती आदि की देखरेख के लिए वह गांव कैसे छोड़े। स्कूल का भवन दूसरी नई बिल्डिंग में चला गया है। लेकिन इस जर्जर स्कूल की बिल्डिंग में इसके चारो ओर बाढ़ का पानी भरा हुआ है। पति पत्नी सड़क के किनारे पहुंच खाना बना लेती है और जैसे -तैसे अपना जीवन यापन कर रहे है।
=
खानआलपुर के छोट व मझोले किसान फसल बचाने को परेशान
कायमगंज / फर्रुखाबाद
खानआलमपुर में बाढ़ का पानी बढ़े आठ दिन हो गए है। सूचना देने के बाद भी आज तक तहसील प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नही आया है न ही कोई क्षेत्रीय लेखपाल पहुंचा। उन्हे मदद की आस है वही फसल बचाने के लिए ग्रामीणों को इस समय नाव की आवश्यकता है। किसानों का कहना है कि सक्षम किसान स्टीमर किराए पर ले आए है लेकिन जो छोटे मझोले किसान है वह कहां से व्यवस्था करे। उन्हे मदद की दरकार है।

Picsart 23 07 21 22 43 33 800

कम जलभराव वाले खेतों में बाढ़ पीड़ित किसान धान रोपाई करने में जुटे
कायमगंज /फर्रुखाबाद
जहां एक ओर बाढ़ का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। गंगा के किनारे बसे गांव के लोग धान की फसल नहीं कर पा रहे है। उनके खेत में खड़ी मक्का, मूगफली की पकी फसले नष्ट हो रही है।। गंगा के किनारे बसे गांव के लोग बेहद परेशान है। वह गंगा से दूर ऊचे स्थानों पर बसे गांव के ग्रामीण धान की फसल रोपने पर जुटे है। वह परिवार के साथ धान की फसल रोपते देखे गए।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes