Shamshabad news–बाढ़ की विभीषिका से शमशाबाद क्षेत्र के कई गांव जलभराव की चपेट में

Picsart 23 07 20 19 03 31 333

Shamshabad news- पानी घरों तक पहुंचा, परेशान ग्रामीण पलायन करने को मजबूर, प्रशासन पर अनदेखी का आरोप
शमसाबाद /फर्रुखाबाद 20 जुलाई 2023
गंगा नदी में हजारों क्यूसेक पानी छोड़ें जाने से हालत बिगड़ते जा रहे हैं। जनपद फर्रुखाबाद के विकासखंड शमशाबाद के तराई क्षेत्र में जलभराव के कारण लगातार बिगड़ती जा रही है ।कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। किसी भी अनहोनी की आशंका से घबराए ग्रामीण पलायन करने को मजबूर होते दिखाई दे रहे हैं। परेशान ग्रामीणों का आरोप है कि इस प्राकृतिक आपदा के बावजूद भी प्रशासन उनकी कोई खास मदद नहीं कर रहा है ।मदद के अभाव में परेशानियां बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि शमशाबाद क्षेत्र की गंगा नदी के किनारे बसे लगभग आधा दर्जन से अधिक गांव भयंकर बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। पिछले कई दिनों से बाढ़ का तांडव जारी है। इस आपदा के कारण गरीब मजदूरों का रोटी रोजी का माध्यम मजदूरी भी बंदे हो चुकी है। हालात यहां तक पहुंच चुके हैं कि खेतों से लेकर गांव के अंदर तक चारों तरफ पानी ही पानी हिलोरे लेता दिखाई दे रहा है। बाढ़ की चपेट में आकर किसानों की खेतों में खड़ी मक्का तथा मूंगफली की फसल लगभग बर्बाद हो चुकी है। इसके अलावा अन्य फसलें भी इस विनाशकारी बाढ़ की चपेट में आ गई है। बताया जा रहा है कि इस विकासखंड के ग्राम सभा झौआ तथा इसका मजरा कठेरिया नगला पट्टिया आदि ग्राम जो गंगा तट से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर बसे हैं। यहां तक बाढ़ से जल प्लावन की स्थिति दिखाई दे रही है। सबसे बड़ी परेशानी इस समय इसलिए उत्पन्न हो रही है, क्योंकि अब तो बाढ़ का पानी लोगों के घरों तक में भरने लगा है । जिससे रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानी पैदा हो गई है। लोगों के सामने दो वक्त की रोटी की भी समस्या खड़ी हो गई है। बहुत से लोग तो फांके करने को ही विवस हो रहे हैं । क्योंकि बाढ़ की विभीषिका के कारण कुछ भी कर पाना संभव नहीं है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से ग्रामीण पलायन करके दूर सड़क के किनारे पॉलिथीन का डेरा बनाकर रहने को विवश होते दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग अभी भी जान जोखिम में डालकर अपने घरों में रखा सामान रखवाली के लिए वहीं सुरक्षा के लिए डटे हैं । बताते हैं कि एक वृद्ध महिला बहुत अधिक बीमार थी। जिसे चारपाई पर लिटाकर बाढ़ क्षेत्र से बाहर उठा कर लाया गया और ट्रैक्टर के जरिए अस्पताल तक पहुंचाया । यहां के ग्राम प्रधान से राहत के संबंध में कुछ करने के लिए कहा तो मजबूर प्रधान ने असमर्थता जताते हुए हाथ खड़े कर दिए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण सुधीर कुमार, सर्वेश कुमार, वीरपाल ,राजीव,रामसेवक ,अनोखेलाल ,रघुवीर सिंह, शीशराम, श्रीपाल ,राजेंद्र सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि उनके गांव की आबादी लगभग 300 से अधिक है ।बाढ़ के कारण सभी की घर से लेकर खेत खलियान तक की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। यहां के लोग प्रशासनिक तथा बाहरी मदद के लिए इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब तक कोई मदद न मिलने की बात ग्रामीण कह रहे थे। आवागमन प्रभावित है। लोग आने जाने के लिए जोखिम उठाकर वैकल्पिक साधनों का सहारा ले रहे हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes