Shamshabad news–शमसाबाद / फर्रुखाबाद 14 जुलाई 2023 गंगा उफनायी आधा दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में । कई गांव में पानी भरा । घबराए ग्रामीणों ने बैल गाड़ियों तथा नाव के सहारे सड़क किनारे डेरा जमाया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ढाई घाट शमशाबाद पर गंगा नदी में बाढ़ विभीषिका दिखाई दी। बाढ के सैलाब में क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांव चपेट में आ गए हैं। बताया गया है अधिकांश गांव बाढ़ की चपेट में घिर गए , तो कुछ में सैलाब का पानी ग्रामीणों के घरों तक जा पहुंचा। भविष्य के खतरे को देखते हुए अधिकांश ग्रामीण अपने-अपने आशियानों को खाली कर बैल गाड़ियों तथा नाव के सहारे सुरक्षित स्थानों पर जाते हुए देखे गए हैं। इसी कड़ी में गांव समोचीपुर चितार तथा समोचीपुर तराई जहा बाढ़ का प्रकोप देखा गया। वहां फसले जल मग्न हो गई। मक्का मूंगफली तथा धान जैसी फसल तैयार करने वाले किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मूंगफली के साथ मक्के की फसल भी खराब हो रही है। जिससे गरीब किसानों को हजारों लाख रुपए का नुकसान होने के आसार हैं। बास्तबिक तौर पर देखा जाए तो गंगा कटरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को हर वर्ष बाढ़ की तबाही का सामना करना पड़ता है। लेकिन जिस तरह इस बार बाढ़ का सैलाब अचानक आया। उसे देख लोगों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। बताते हैं यहां बाढ़ का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। धीरे-धीरे पानी गांव की गलियों के सहारे लोगों के घरों में घुसने लगा है। जिससे जीवन यापन करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताते हैं अचानक बाढ़ का पानी खेतों के सहारे जब गांव तक पहुंचा तो लोगों में दहशत उत्पन्न हो गई और जब घरों में घुसा तो लोगों ने अनहोनी की आशंकाएं जता घरों से पलायन करना ही उचित समझा। बाढ़ ग्रस्त लोगों को नाव अथवा बैल गाड़ियों के सहारे सुरक्षित स्थानों की ओर जाते हुए देखा गया। इसके अलावा अधिकांश लोगों को परिवार के लोगों के साथ ढाई व शमशाबाद तथा शहजहानपुर मार्ग के किनारे डेरा जमाते हुए देखा गया। लोगों का कहना था, अचानक बाढ़ का प्रकोप ग्रामीण क्षेत्रों में देखा गया। जिसके चलते ग्रामीणों को मजबूरन घरों से पलायन करना पड़ा। हालांकि बीते दिवस को जिलाधिकारी फर्रुखाबाद उप जिलाधिकारी कायमगंज के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया था। यहां ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए थे। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को भी स्थिति पर नजर रखने के आदेश दिए थे। बताते हैं गांव समोचीपुर चितार समोचीपुर तराई कासिमपुर तराई के अलावा बाजितपुर जमुनिया नगला सहित कई गांव में बाढ़ के पानी से घिरने लगे हैं। मजबूरन लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं। बताया गया है बाढ़ ग्रस्त गांव के लोग सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे पॉलिथीन के सहारे डेरा जमाते देखे गए। ग्रामीणों का कहना था इतना सब कुछ होने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा तवज्जो नहीं दिया गया । जिससे लोगों को गांव से पलायन करना पड़ा लोगो को खुले आसमान के नीचे झुग्गी झोपड़ी के सहारे गुजर बसर करते हुए देखा गया। ग्रामीणों का कहना था बेजुबान पशुओ लिए चारा आदि की ब्याबस्थाये ठप हो गई हैं। जलभराव के चलते यहां के ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct