Kaimganj news -भीड़ ने चालक को पकड़ कर पीटा, वाहन को लिया कब्जे में
–पिकअप कार ने पहले बाइक फिर टैम्पों सवार तथा दूध खरीद रहे,लोगो को कुचला
कायमगंज ,फर्रूखाबाद
कायमगंज कंपिल मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप कार ने 11 को कुचला, जिसमें एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से कोहराम मच गया। भीड़ ने चालक को पकड़ कर जमकर पीटा। चालक व वाहन को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अनियंत्रित पिकअप गाड़ी ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी। उसके बाद टैम्पों में टक्कर मारता हुआ दूध खरीद रहे लोगो को चपेट में लिया। दुर्घटना से हडकंप मच गया। चारो तरफ चीख पुकार मच गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव रायपुर खास निवासी मुनीश की गांव के बाहर मेंन रोड पर परचून की दुकान है। उसमें वह दूध भी बेचता है। गुरुवार की सुबह उसकी दुकान में दूध लेने वालों की भीड़ लगी थी। तभी कंपिल की ओर से तेज रफ्तार पिकअप संख्या यूपी 76टी 0046 के चालक ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी। सवार बाइक समेत दूर जा गिरा। उसके बाद अनियंत्रित पिकअप ने सामने आ रहे टैम्पों में टक्कर मार दी, जिसमें वह पलट गया। सवारिया दब गई। चीखपुकार मच गई। इतना ही नहीं अनियंत्रित पिकअप दूध खरीद रहे लोगो को टक्कर मारती हुई मौरम के ढेर में चढ़ गई। सभी घायल होकर गिर पड़े। चीख पुकार मच गई। दुर्घटना से गांव में हडकंप मच गया। आसपास के लोग दौड़े और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। भीड़ ने पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया। भाग रहे चालक को भीड़ ने पकड़ कर जमकर खबर ली। वही सूचना पर इंस्पेक्टर जेपी पाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। वही चालक व वाहन को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आए। घायलों में दुकानदार मुनीश के अलावा रायपुर निवासी नदीम (35) पुत्र फैमीद, रघुनंदन (60) पुत्र गोबिंद, मोहम्मद (50) यासीन पुत्र बकाउल्ला खां, अर्श (2) पुत्र आमिर घायल हो गए। वही टैम्पों चालक मोहल्ला चिलांका निवासी मोहम्मद सलीम (40) पुत्र अलाउददीन, टैम्पों सवार कंपिल क्षेत्र के गांव रौकरी निवासी खुशबू (15) पुत्री मनोज, दिलीप (30) पुत्र रनवीर, सिसईया निवासी कर्मवीर (35) पुत्र रामविलास, कटरी के गांव शाहपुर गंगपुर निवासी रामादेवी (50) पत्नी नन्हे सिंह, नगर के मोहल्ला पटवनगली निवासी शेषनाथ (45) पुत्र जगमोहन घायल है। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायल अर्श, नदीम, मुनीश, मोहम्मद यासीन, रामादेवी, दिलीप, शेषनाथ को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां इलाज के दौरान रामादेवी की मौत हो गई। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। घायल दिलीप ने बताया वह लोग दिल्ली से वापस लौटे थे और टैम्पों में सवार होकर कायमगंज से गांव जा रहे थे। तभी सामने से पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी।
इनसेट
दुर्घटना में सभासद पति गंभीर
कायमगंज।
रायपुर मार्ग दुर्घटना में टैम्पों में सवार शेषनाथ भी घायल हुए है। वह वार्ड नंबर पांच से सभासद शशी देवी के पति है। उनकी हालत गंभीर है। परिवारीजनों के सूचना मिलने पर वह अस्पताल पहुंचे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct