Shamshabad news शमसाबाद/ फर्रुखाबाद 6जुलाई 2023 उपजिलाधिकारी कायमगंज को सीचसी शमसाबाद के औचक निरीक्षण में मिली खामियां ही खामियां मरीजों ने महिला चिकित्सको द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार की शिकायत की उपजिलाधिकारी का पारा चढ़ा। कार्यवाही के आदेश । जानकारी के अनुसार बुधवार को उपजिलाधिकारी कायमगंज यदुवंश सिंह द्वार सीचसी शमसाबाद का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लेबर रूम जहा गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी स्टाफ नर्स अनीता से कर ,शासन की मंशा के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के आदेश दिए। डिस्पेंसरी में सभी प्रकार की आवश्यक दवाइयों की जानकारी फार्मासिस्ट विजय यादव से की, चिकित्सक अनुनय से मरीजों को ओपीडी में मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली । पैथोलॉजी लैब में उपस्थित टेक्नीशियन राजन राव लोकेंद्र कुमार से मरीजों को मिलने वाली खून जांच की जानकारी की। उप जिलाधिकारी कायमगंज द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की संख्या कम नजर आई । जिस पर उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया ।इस दौरान नियमित 11 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर समय से उपस्थित होने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य कर्मी डॉक्टर निशा वार्ड बॉय शिवरतन वार्ड बॉय रुपेश फार्मासिस्ट राजीव और 6 संविदा कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उप जिलाधिकारी ने ओपीडी का निरीक्षण किया । वहां शिवानी पत्नी बलबीर निवासी सुल्तानगंज खरेटा तथा नरगिस पत्नी शान मोहम्मद निवासी नियामतपुर भुक्सी सहित दो महिलाओं ने एसडीम से नाश्ता नहीं मिलने की शिकायत की। लगभग 1 घंटे तक निरीक्षण की कार्रवाई चलती रही। जिस वक्त उप जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा महिलाओं से जानकारी की जा रही थी। उस दौरान महिला पूनम पति राम चरन की सास ने स्टाफ नर्स की शिकायत करते हुए कहा बच्चा उल्टा था। प्रसव के समय पुत्र को खींचकर निकाला गया। विरोध करने पर महिला स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मारपीट कर कक्ष से बाहर निकाल दिया गया। कुछ समय बाद बच्चे की मौत हो गई। उप जिलाधिकारी ने बताया बच्चे की मौत की सूचना नहीं है। सीएचसी प्रभारी शोभित शाक्य ने बताया, उप जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान जो स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले उपजिलाधिकारी के आदेशानुसार उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बताया गया है जिस वक्त उपजिलाधिकारी कायमगंज द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। उस दौरान कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जाने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन
KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?
KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!
KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास
KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग
KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]
Nov