Kaimganj news –विद्युत करंट लगने से परिवार के इकलौते बेटे की हुई दर्दनाक मौत

Picsart 23 07 05 19 52 21 053

-कीटनाशक छिड़काव मशीन के चार्जिग के दौरान हुआ हादसा,

कायमगंज। फर्रुखाबाद 5 जुलाई 2023
यह दुखद घटना क्षेत्र के गांव हसनगंज गंडुआ में घटित हुई जिसमें विद्युत तार से चिपक कर परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई। इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
हादसा कीटनाशक छिड़काव मशीन के चार्जिग के दौरान हुआ।
तराई क्षेत्र के गांव हसनगंज गंडुआ निवासी रिंकू लाल राजपूत के घर कीटनाशक छिड़काव मशीन चार्जिग पर लगी थी। उनकी पत्नी सुनीता खाना बना रही थी। अचानक उसका डेढ वर्षीय पुत्र मंजेश खेलता हुआ मशीन की तरफ पहुंच गया और तार से छू गया। तभी उसे जोरदार करंट लगा और वह अचेत हो गया। कुछ देर बात सुनीता मशीन की तरफ पहुंची तो देखा उसका बच्चा अचेत अवस्था में पड़ा है। चीख पुकार मच गई। परिजन अस्पताल लेकर दौड़े। जहां डाक्टर अमरेश कुमार ने मृत घोषित कर दिया। परिजन बिलख पड़े। परिजन शव लेकर गांव चले गए। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। उसके दो बहने है, दो बहनों सहित परिवार के 3 बच्चों में मृतक अबोध दूसरे नंबर का बेटा था
इनसेट:-
नौ साल बाद हुआ बेटे का जन्म, पछाड़ खाकर गिरी मां
कायमगंज, फर्रुखाबाद
अपने लाल की मौत पर सुनीता के आंखों में आसू रोके नहीं रूक रहे थे। पिता एक अपने माथे पर हाथ रखकर बिलख रहे थे। परिजन उन्हे ढांढस बधा रहे थे। लोगो का कहना है परिजनों ने भगवान से बड़ी मन्नत के बाद मंजेश को पाया था। करीब नौ साल बाद उसके पुत्र पैदा हुआ था। लेकिन अब वह अब इस दुनिया में नहीं रहा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes