kaimganj news पुरानी रंजिश में हमलावरों ने युवक पर सरिया से हमला कर, किया घायल, हालत गंभीर

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news कायमगंज। फर्रुखाबाद 29 जून 2023
झगड़े से घायल हुए युवक का मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां का बताया जा रहा है । यहां पुरानी रंजिश में युवक पर हमलावरों ने सरिया से हमला कर गंभीर रुप घायल कर दिया। पुलिस ने दो नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बुधवार की रात क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां निवासी श्यामाचरन ने कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमें में कहा है कि उनके पुत्र अमित कुमार को गांव के ही सुधीश, रामबाबू पुत्रगण सियाराम व एक अन्य हमलावर ने घर में घुसकर सरिया से मारा पीटा। किसी तरह परिजनों ने बचाया। श्यामाचरन का कहना है कि उक्त हमलावर पहले भी मारपीट कर चुके है। पीड़ित के अनुसार पहले की गई मारपीट का मुकदमा न्यायालय में बिचाधीन है। पुलिस ने घायल अमित को उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी कायमगंज भिजवा दिया है।

दो लोगों ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन हालत गंभीर
कायमगंज। फर्रुखाबाद
अलग – अलग स्थानों पर दो लोगों ने अपनी -अपनी परिस्थिति से खिन्न होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
जनपद एटा के थाना राजा के रामपुर के गांव विजयपुर निवासी लक्ष्मी, एवं कायमगंज क्षेत्र के गांव पपड़ी निवासी अजय कुमार ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाले दोनों की हालत बिगड़ने पर घबराए परिजन उन्हें उपचार के लिए कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां से प्रथम उपचार के बाद लक्ष्मी की हालत गंभीर होती देख चिकित्सक ने उसे डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया।
इनसैट:-
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूले व्यक्ति की हालत गंभीर ,हायर सेंटर रेफर

कायमगंज। फर्रुखाबाद
जनपद एटा के थाना क्षेत्र अलीगंज निवासी संजू ने संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली। परिजन गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद फांसी पीड़ित की हालत गंभीर बताकर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया ।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes