Kaimganj news-नवीनीकरण की हल नहीं हुई समस्या तो आंदोलन होगा।
कायमगंज,फर्रुखाबाद 26 जून 2023
व्यापारियों ने तहसील में मांग उठाई और कहा मंडी लाईसेंस पांच साल या आजीवन के लिए बनाए जाए। उन्होंने चेतावनी दी यदि उनकी समस्या का हल नहीं हुई तो आंदोलन को बाध्य हांेगे।
सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के दर्जनों पदाधिकारी तहसील पहुंचे। जहां व्यापारियों ने कहा कि मंडी समिति में सचिव द्वारा एक साल के लिए लाईसेंस नवीनीकरण किया जा रहा है। जबकि शासनादेश के अनुसार एक वर्ष, पांच वर्ष व आजीवन व्यापारियों की इच्छानुसार नवीनीकरण कराया जा सकता है लेकिन मंडी सचिव एक वर्ष के लिए नवीनीकरण कर रहे है जो शासनादेश का उल्लंघन है। व्यापारियों ने कहा कि करीब पांच सौ से अधिक व्यापारियों के बीस साल वाले लाईसेंस का नवीनीकरण होना है। नवीनीकरण की अंतिम तारीख 30 जून है। यदि व्यापारियों का नवीनीकरण पांच वर्ष या आजीवन नहीं किया गया तो समस्त व्यापारियों धरना प्रदर्शन व आंदोलन को बाध्य होगे। इस दौरान व्यापारियों ने एसडीएम यदुवंश कुमार ने ज्ञापन दिया। एसडीएम ने व्यापारियों को आश्वासन दिया उच्चाधिकारियों से बात कर समस्या का निस्तारण किया जाएगा। ज्ञापन के दौरान प्रांतीय नेता पवन गुप्ता, व्यापारी नेता मनोज कौशल, संजय गुप्ता, अमित सेठ, अतुल गुप्ता, सुबोध कुमार उर्फ मंसाराम, विशाल गुप्ता, संजीव अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, जितेन्द्र रस्तोगी, अखिलेश शर्मा, वरुण सक्सेना, हरिओम, हासिम, अरुण सक्सेना, सचिन मिश्रा, रामकिशोर झगड़ू यादव, जोगेन्द्र ंिसह, बसीम अंसारी, संजय कुमार शाक्य आदि व्यापारी मौजूद रहे।

इनसेट
-चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को संबोधित मंडी इंस्पेक्टर को सौपा
कायमगंज, फर्रुखाबाद 26 जून 2023
मंडी समिति में अव्यवस्थाओं पर नाराज व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उन्होंने चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को संबोधित मंडी इंस्पेक्टर को सौपा।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी व्यापारी नेता उमेश गुप्ता के मंडी समिति स्थित प्रतिष्ठान पर एकत्र हुए। इसके बाद व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल मंडी समिति कार्यालय पर पहुंचा। जहां व्यापारियों ने मांग की पांच साल व आजीवन लाईसेंस जो पहले बने थे। उसी तरह से नवीनीकरण किया जाए। एक वर्ष तक का नवीनीकरण स्वीकार नहीं है। इसका विरोध करते है। उनका कहना था इससे भ्रष्टाचार बढे़गा। इसके अलावा उन्होंने कहा मंडी समिति में काफी अव्यवस्थाएं फैली है। गंदगी का साम्राज्य है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। मंडी के वाटर कूलर खराब है। आधे से ज्यादा हैडपंप खराब है। इस दौरान 4 सूत्रीय मांगों को लेकर व्यापारियों ने एसडीएम को संबोधित एक ज्ञापन मंडी इंस्पेक्टर अंकित बिसारिया को सौपा। उन्होंने चेतावनी दी यदि उनकी समस्याओं का हल नहीं हुआ तो वह 28 जून को मंडी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन को बाध्य होगे। ज्ञापन के दौरान व्यापारी नेता उमेश गुप्ता, सत्यनारायण वर्मा, दिनेश बाथम, शिवबालक शर्मा, अंकित अग्रवाल, रोहित गुप्ता, मयंक दुबे, आशीष गुप्ता, महेन्द्र राजपूत, वीरेन्द्र तिवारी, ब्रजकिशोर दुबे, अंकुर महेश्वरी, पवन शाक्य आदि मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct