Shamshabad news शमसाबाद फर्रुखाबाद 30मई 2023
गंगा स्नान के दौरान तीन दोस्त डूबे एक की जल समाधि दो को गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाया । घटना की सूचना के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया। मुहल्ले के लोगो की भीड़ उमड़ी आखों से आशू छलके जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नगला गोदाम निवासी रजत उर्फ बाबी पुत्र प्रेमचंद उम्र 21 वर्ष मंगलवार को अपने आधा दर्जन से अधिक दोस्तों के साथ गंगा स्नान के लिए ढाई घाट शमशाबाद गया था। बताते हैं भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सभी दोस्तों कपड़े उतारे फिर गंगा में स्नान करने लगे मौज मस्ती के दौरान कुछ पता नहीं चला । जब गंगा के तेज बहाव मे रजत बहने लगा तो चीख पुकार मच गई जब दोस्तों में योगेश कुमार तथा वंश ने बचाने की कोशिश की तो बो भी पानी के तेज बहाव में बहने लगे। बचने की कवायद में सभी लोग चीख पुकार मचाने लगे जिस पर पास में ही मौजूद गोताखोरों ने योगेश तथा वंश को तो सुरक्षित निकाल लिया लेकिन रजत को नहीं खोजा जा सका ।उधर रजत के गंगा में डूबने की सूचना जब घर परिवार के लोगों को हुई कोहराम मच गया। सभी रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और गंगा मैया से सुरक्षित बचाने की कामनाये करने लगे बताते हैं। रजत के गंगा में डूबने की सूचना पुलिस को दी सूचना के लगभग डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा गोताखोरों के सहारे खोजबीन कराई गई। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने रजत को खोज निकाला आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया बताया गया है कि मंगलवार को दशहरा स्नान पर्व था गंगा स्नान करने के लिए रजत दोस्तों में अभिषेक कुमार आदित्य कुमार योगेश कुमार अंशुल तथा परवेज सहित आठ साथियों के साथ गंगा स्नान के लिए ढाई घाट शमशाबाद गया था । सभी दोस्त गर्मी के मौसम में गर्मी से निजात पाने के लिए गंगा में घुसकर मौज मस्ती करने लगे स्नान के दौरान कब कितने पानी में घुसते चले गए पता ही नहीं चला ।जब बहने लगे तो बचाने की कवायद शुरू की गई दोस्तों द्वारा चीख पुकार मचाई तो 2 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। लेकिन रजत को नहीं बचाया जा सका बताया तो यह भी गया है जिस वक्त मेले में गंगा स्नान हो रहा था उस वक्त सीओ कायमगंज तथा तहसीलदार मौजूद थे लेकिन दुख है युवक के डूबने की सूचना उन तक नही पहुंच सकी लोगों का कहना था काश सीओ कायमगंज को घटना की जानकारी दी होती तो शायद रजत को सुरक्षित बचाया जा सकता था । कुछ लोगों का यह भी कहना था कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन थाना पुलिस डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची, और गोताखोरों के सहारे खोज की गई लोगो का कहना था पुलिस समय से आ जाती तो शायद रजत को बचाया जा सकता था। मगर लोग अफसोस जताते हुए कह रहे थे, शायद ऊपर वाले को यही मंजूर था कुछ लोगो कहना था डूबते को बचाने के लिए दोस्तो ने पंद्रह सो रुपए चंदा कर गोताखोरों को दिए तब दोनो को बचाया जा सका। अन्यथा किसी और की भी जान जा सकती थी। रजत दो भाई थे सबसे छोटा भाई सोभित बहन मुस्कान उम्र सोलह वर्ष जबकि माता सुसीला देवी बेटे की दर्दनाक मौत पर बुरी तरह बिलाप कर ऊपर वाले को कोश रही थी । गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से हुई दर्दनाक मौत को लेकर जब शमशाबाद थाना पुलिस से घटना की जानकारी की गई तो थानाध्यक्ष शमसाबाद मनोज भाटी का कहना था। परिजनों से पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया था लेकिन परिजनों ने इनकार करते हुए कहा बे कार्रवाई नहीं चाहते शव घर ले जाना चाहते हैं। जिस पर परिजनों द्वारा लिखित पत्र भी दे दिया गया जिस पर परिजनों को शव सौप दिया गया। अस्पताल से शव जैसे ही गांव पहुंचा वैसे ही मोहल्ले में मायूसिया छा गईं लोगों की भीड़ लग गई। परिजन युवक की मौत पर दहाड़े मार कर रो रहे थे। साथ ही गंगा मैया से भी नाराजगी जता मन की भड़ास निकाल रहे थे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct