Kaimganj news – विद्युत विभाग की अजब लापरवाही ट्रिप रोकने के लिए ट्रांसफार्मर पर बांध रखी है रस्सियां
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 16 मई 2023
विद्युत विभाग की लापरवाही गर्मी के चलते उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। परेशान उपभोक्ताओं ने समस्या के निराकरण के लिए अब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पत्र भेजकर गुहार लगाई है। कायमगंज नगर के मोहल्ला कूकी खेल को विद्युत आपूर्ति देने वाला ट्रांसफार्मर यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वाले गेट पर स्थित है ।
इस ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने के कारण बार-बार एमसीबी ट्रिप /गिरा देता है ।भेजे गए पत्र में इस कमी का हवाला देते हुए शिकायतकर्ताओं ने कहा है कि विद्युत विभाग द्वारा इस ट्रांसफार्मर को रस्सियों से बांध दिया गया है। जब आपूर्ति बाधित होती है तो रस्सी खींचने पड़ती है। इसके बाद कुछ देर के लिए आपूर्ति चालू हो जाती है और फिर बंद हो जाती है। नियमित विद्युत आपूर्ति ना मिलने के कारण गर्मी से बेहाल होकर बच्चे बीमार पड़ते जा रहे हैं। रातों को नींद नहीं आती है। रात- रात भर रस्सी खींच कर विद्युत आपूर्ति मिल पा रही है। वह भी 5 से 10 मिनट बाद चली जाती है।ट्रांसफार्मर एम सी बी गिरा देता है। शिकायत कर्ताओं का कहना है कि यह समस्या आज की नहीं बल्कि पिछले 1 वर्ष से लगातार चली आ रही है। जिसकी शिकायत हम लोगों ने ऑनलाइन पोर्टल पर भी की और विभाग को भी कई बार अवगत कराया । परंतु पिछले 1 बर्ष से अब तक समस्या का समाधान ही नहीं हो पाया है। परेशान विद्युत उपभोक्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस समस्या का तत्काल संज्ञान ले समाधान कराने की गुहार लगाई है। पत्र पर लगभग आधा सैकड़ा से भी अधिक नगर वासियों के हस्ताक्षर हैं। पत्र की प्रति ऊर्जा मंत्री ,अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड कायमगंज ,अवर अभियंता विद्युत वितरण खंड कायमगंज तथा उप जिलाधिकारी को भी प्रेषित करते हुए अवगत कराया गया है बता दें कि इस संबंध में उपभोक्ताओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में बहुत पहले अपनी समस्या निराकरण के लिए गुहार लगाई थी। जिस के उत्तर में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का आश्वासन दे प्रक्रिया प्रगति पर बता कर उपभोक्ताओं की समस्या को लंबित कर दिया गया। जो आज तक समस्या बनी खड़ी है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct