Kaimganj news–त्रेता से द्वापर युग तक के कालखंड को भगवान परशुराम ने किया प्रभावित

IMG 20230422 WA0035

Kaimganj news –कायमगंज/ फर्रुखाबाद 22 अप्रैल 2023
महामानव भगवान परशुराम के तेजस्वी व्यक्तित्व ने त्रेता से द्वापर तक के कालखंड को न केवल प्रभावित किया बल्कि दिशा दी ।विश्व बन्धु परिषद द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर कृष्णा प्रेस परिसर में आयोजित गोष्ठी में प्रो०रामबाबू मिश्रा (रत्नेश) ने कहा कि भगवान परशुराम ही वर्तमान भारत के भाग्य पुरुष हैं,। उनकी अखंड संकल्प शक्ति त्वरित निर्णय और सटीक प्रहार से लक्ष्य भेद की रणनीति से ही भारत विश्व की महाशक्ति बन सकता है। पूर्व प्रधानाचार्य अहिबरन सिंह गौर ने कहा कि भगवान परशुराम ने राष्ट्र धर्म और संस्कृति के शत्रुओं के समूल विनाश का मंत्र दिया । जो आज भी अनुकरणीय है। आर्य समाज विचारक ओम दत्त शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ,महर्षि वाल्मीकि, भगवान वेदव्यास और महर्षि दयानंद जैसे महापुरुष समग्र मानवता के कल्याण के लिए आते हैं। शिक्षक बी.एस. तिवारी एवं जे.पी.दुबे ने कहा कि परशुराम ने सिद्ध किया कि शास्त्र और शस्त्र के समन्वय से ही मानवता की रक्षा संभव है। ,स्वाभिमान और शक्ति से ही राष्ट्र अजेय होते हैं।गीतकार पवन बाथम ने कहा कि:-
विश्व शक्ति बन जाएगा मेरा हिंदुस्तान ।
जो कहीं रणनीतिज्ञ हों परशुराम भगवान।।
हंसा मिश्रा ने कहा कि-
निष्क्रिय करुणा से नही होतां राष्ट्र महान ।
मंत्र शक्ति का दे गए परशुराम भगवान।। प्रधानाचार्य शिव कांत शुक्ला ने कहा कि भगवान परशुराम प्रत्येक युग के लिए आदर्श पुरुष हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes