इंतजार खत्म :- दो चरणों में होगा नगरीय निकाय चुनाव, अधिसूचना जारी

Picsart 23 03 03 16 19 54 416
Lucknow, Uttar Pradesh

– जिला फर्रुखाबाद सहित कानपुर मंडल के सभी जिलों के चुनाव होंगे द्वितीय चरण में
फर्रुखाबाद 9 अप्रैल 2023
स्थानीय नगर निकाय के चुनाव में फसा पेच अब पूरी तरह निकल चुका है। शासन स्तर से संस्तुति के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा आज चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। उसके अनुसार प्रथम चरण का मतदान 4 मई और द्वितीय चरण का मतदान 11 मई को होगा। इसके बाद 13 मई को मतों की गणना की जाएगी। प्रदेश के 9 मंडलों में मतदान प्रथम चरण में 4 मई को होगा । इसी तरह 9 मंडलों में 11 मई को द्वितीय चरण का मतदान कराया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा आज 9/ 2023 अप्रैल को इसी के साथ आयोग द्वारा भी आज रविवार 9 अप्रैल को अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब इसी के आधार पर संबंधित जिलों के जिला मजिस्ट्रेट जिला/ निर्वाचन अधिकारी( पंचायत एवं नगरीय निकाय) द्वारा सार्वजनिक सूचना 10 अप्रैल को जारी कर दी जाएगी। जबकि द्वितीय चरण के लिए जिला स्तर पर अधिसूचना 16 अप्रैल को जारी होगी। होने वाले निर्वाचन के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार जनपद फर्रुखाबाद सहित कानपुर मंडल के अन्य जिले कानपुर नगर, इटावा, कन्नौज ,औरैया, कानपुर देहात में दूसरे चरण में चुनाव कराए जाने की अधिसूचना जारी की गई है। जारी कार्यक्रम अधिसूचना की सूचना लिस्ट इस तरह प्रसारित की गई है- सुधी पाठकों के अवलोकन हेतु* द एंड टाइम्स न्यूज़* समाचार के साथ इसकी प्रति जो प्राप्त हुई है, उसको प्रकाशित किया जा रहा है।।
#अधिसूचना एवं प्रथम तथा द्वितीय चरण में होने वाले मतदान के विवरण का मंडल वार विवरण इस तरह है:-

Picsart 23 04 09 20 00 03 826

Picsart 23 04 09 20 01 19 946

 

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes