बदले मौसम के मिजाज से बीमारियों ने पसारे पैर, अस्पताल लाई गई बालिका की हुई मौत

Picsart 23 03 25 15 20 41 621

कायमगंज / फर्रुखाबाद 25 मार्च 2023

मौसम का मिजाज लगातार पिछले काफी दिनों से करवटें बदल रहा है ।कभी तेज गर्मी और धूप तो कभी आकाश में छाए घने बादल कहीं सामान्य तो कहीं भारी या फिर बूंदाबांदी के कारण अचानक ठंडी हवाओं के तेज झोंके वातावरण को गर्म से ठंडा कर देते हैं। इस तरह के बदलाव का असर भी साफ दिखाई दे रहा है। इसी बदलाव के कारण कई बीमारियां अपने पैर पसारने लगी हैं । ताजा मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर टिलियां का बताया जा रहा है। यहां के निवासी मनोज कुमार की 8 वर्षीय पुत्री सोनी को आज दोपहर गंभीर हालत में कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ विपिन सिंह ने बालिका को देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि बीते दिवस सोनी को हल्का बुखार था। आज सुबह बच्ची ने नाश्ता किया। इसके बाद उसे एक उल्टी हुई। इसके तुरंत बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। घरवाले कुछ समझ पाते। तब -तक बच्ची को लेकर उसके पिता मनोज कुमार एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने देखने के बाद उसे कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की सलाह देते हुए भेज दिया। जब तक बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया था। एक दिन पहले बुखार और बच्ची की मौत हो जाने से ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा चल रही थी। कि अचानक ऐसा क्या हुआ कि बच्ची की मौत हो गई। मां श्रीदेवी का रो- रो कर बुरा हाल था। वही श्रीदेवी ने बताया कि उसके तीन बेटियां तथा सबसे छोटा बेटा है। सोनी दूसरे नंबर की बेटी थी। घटना के पीछे किस तरह बच्ची की मौत हुई। यह कायमगंज के चिकित्सक डॉ विपिन सिंह से जानकारी की गई तो उन्होंने कहा कि यहां बच्ची मृत अवस्था में लाई गई थी। परिजन बता रहे थे कि एक दिन पहले उसे हल्का बुखार आया था। बदले मौसम को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बहुत अधिक जुकाम खांसी तथा तेज बुखार बच्चों के लिए बदलते मौसम के कारण जानलेवा साबित होने लगा है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes