कायमगंज स्थित अमेरिकन इंस्टीट्यूट भवन में मोहल्ले वासियों ने एक युवक तथा युवती पर संदेश जताकर दी पुलिस को सूचना

Picsart 23 03 15 10 15 09 368

कायमगंज/फर्रूखाबाद 15 मार्च 2023
यह इंस्टिट्यूट पहले भी कई बार चर्चाओं में आ चुका है। एक बार फिर चर्चा का विषय बना अमेरिकन इंस्टीट्यूट , जिसके कमरे की लाइट बंद थी । इंस्टिट्यूट में युवक-युवती के होने की भनक मार्केट व विभिन्न हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को लगी। मौके पहुंचे लोगों ने युवक तथा युवती को पकड़ा। घटना की सूचना पर लोगों की भारी भीड़ संस्थान के पास मार्केट में लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ठेकेदार बने व्यापारी को हड़काया तथा मामले को शांत किया।
नगर के शिवाजी मूर्ति के पास बने मार्केट में दूसरी मंजिल पर अंग्रेजी सिखाने वाले संस्थान अमेरिकन इंस्टिट्यूट में देर शाम लगभग 8 बजे अचानक लाइट बंद होने व गेट बंद होने पर मार्केट वासियों को कुछ संदेह हुआ। जिस पर मार्केट के व्यापारियों द्वारा आपत्ति जताई गई कि कुछ मामला संदिग्ध है। एकत्र हुए कुछ व्यापारियों ने इंस्टिट्यूट में पहुंचकर दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा बंद था। लोगों की बात माने तो इंस्टीट्यूट के अंदर लाइट भी नहीं जल रही थी । गेट को खटखटाने के बाद एक युवक अंदर मिला। जिस पर लोगों ने कहा अंदर कौन है तो परदे के पीछे एक युवती थी। युवक के साथ युवती को देखकर मार्केट के दुकानदारों ने जमकर हंगामा काटा। देखने वालों का भारी जमावड़ा मार्केट में लग गया। इसी बीच किसी व्यक्ति द्वारा युवती के परिजनों को घटना की सूचना दी गई।सूचना पर पहुंचे युवती के परिजन व युवती का कहना था कि वह रिसेप्शन में काम करती है। मैनेजर लेट होने के कारण नहीं आ पाए । जिस कारण वह रुकी हुए थी ।मुझे बदनाम करने की वजह से इन लोगों ने जमावड़ा लगा दिया । इसके बाद मार्केट के ही ठेकेदार व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने हड़काया और कहा कि जब युवती और उसके परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं तो आप कौन होते हैं । अपनी आदतों को सुधार लो अन्यथा आपके ऊपर कार्यवाही की जाएगी। इधर जब पुलिस आने की आहट इंस्टिट्यूट में पकडे गए युवक को लगी तो वह मार्केट में खड़ी अपनी गाड़ी को छोड़कर मौके से खिसक गया। बाद में उसकी गाड़ी को एक युवक लेकर चला गया। वही मार्केट के लोग कह रहे थे कि आखिर कहां तक चुप रहा जाए। संस्थान खोलने का कुछ टाइम होता है। लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है कि यह संस्थान पूर्व में भी कई बार इसी तरह की घटनाओं के बारे में चर्चा में रहा है। खैर जो भी हो जब पुलिस मौके पर पहुंच गई तो काफी देर से चल रहा हाईप्रोफाइल ड्रामा बंद हो गया। लेकिन अमेरिकन इंस्टीट्यूट नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर पुलिस ने ठेकेदार बने व्यापारी को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया । वही पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes