प्रदेश के किसान महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी से त्रस्त,

Picsart 23 03 12 15 05 43 726

– सरकारी अधिकारी व कर्मचारी किसानों की किसी भी समस्या पर नहीं दे रहे ध्यान

कायमगंज / फर्रुखाबाद 12 मार्च 2023
भारतीय कृषक एसोसिएशन की एक पंचायत ,संगठन के कायमगंज कार्यालय पर संपन्न हुई। पंचायत को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के द्विवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी भी विभाग का अधिकारी या कर्मचारी कृषक समस्याओं की ओर ना तो ध्यान दे रहा है और ना ही समस्याओं का समाधान कर रहा है। इसलिए उत्तर प्रदेश का किसान बेहद परेशान है। उसकी फसलों का वाजिब मूल्य तक नहीं मिल पा रहा है। किसान नेता ने महंगाई भ्रष्टाचार तथा बेरोजगारी जैसी समस्याओं के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश का सरकारी अमला काम चोर हो गया है। इसीलिए भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इन सारी समस्याओं को लेकर उनका संगठन राष्ट्रीय शिविर प्रशिक्षण के रूप में आयोजित करेगा। जिसमें इन सभी बातों के अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन हेतु जन जागरण अभियान 21 मार्च से इको गार्डन लखनऊ से शुरू किया जाएगा। जहां से विंध्याचल, बनारस कैंट एवं अयोध्या आदि स्थानों पर शिविर आयोजित कर लोगों को जागरुक करने का काम किया जाएगा। बैठक में कहा गया कि हिंदुस्तान महासंघ एवं भारतीय कृषक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आतंकवाद नक्सलवाद माओवाद उग्रवाद एवं हिंसा के विरोध में एवं कानून व्यवस्था के सहयोग के लिए भी जन जागरण अभियान चलाते हुए राष्ट्रीय चेतना ,विकास ,बौद्धिक, सामाजिक ,शैक्षिक व राष्ट्रीय चिंतन अनुशासन, शिष्टाचार एवं लोक व्यवहार पर ध्यान केंद्रित कर अपराधियों को पनाह न देने के लिए जागरूक किया जाएगा। वही राष्ट्रीय, राजकीय, ग्राम समाज, रेलवे की संपत्ति व आम जनमानस और वन पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए लखनऊ इको गार्डन में 22 मार्च को शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी तरह उन्होंने देश के अन्य भागों में भी आयोजित होने वाले शिविरों की तिथियां घोषित कर आयोजन स्थल का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा उनके सारे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किए जाएंगे। बैठक में प्रताप सिंह गंगवार, मुन्ना लाल सक्सेना, रागिव हुसैन खान, विनीत कुमार सक्सेना, विजय सिंह शाक्य, रामदास वर्मा एडवोकेट, रामवीर यादव आदि संगठन पदाधिकारी तथा सदस्यगण उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes