प्रसूता ने दिया एंबुलेंस में बच्चे को जन्म

Picsart 23 02 28 17 19 24 034

कायमगंज / फर्रुखाबाद 28 फरवरी 2023
आशाओं की अनदेखी साथ ही प्रसूता के परिजनों की लापरवाही के कारण आए दिन प्रसूताओं की जान जोखिम में पडने का खतरा बना रहता है। गर्भवती महिला को उचित राय दिलाना तथा देना आशाओं की जिम्मेदारी शासन द्वारा निर्धारित की गई है। वहीं अपने परिवार की महिला की समुचित देखरेख तथा समय से उपचार एवं गर्भकाल के समय प्रसव के लिए उपयुक्त समय पर प्रसूता को अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराने की जिम्मेदारी परिजनों की भी होती है। लेकिन प्राय: देखने में आ रहा है कि वास्तविक जिम्मेदार ही लापरवाही करते हैं और इसी के चलते अधिकांश प्रसूताएं देरी हो जाने पर अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे को जन्म देने के लिए बाध्य में होती दिखाई देती है। ऐसा ही मामला आज फिर एक बार सामने आया। जिसमें थाना क्षेत्र कंपिल के गांव शादनगर निवासी गजेंद्र की 30 वर्षीय पत्नी सीमा ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया ।पारिवारिक सूत्रों के अनुसार प्रसूता ने शिशु(पुत्र) के रूप में चौथे बच्चे को जन्म दिया है। अधिक प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस को सूचित किया गया था। एंबुलेंस प्रसूता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ला रही थी । उसी समय अधिक प्रसव पीड़ा होने पर आशा की मदद से एंबुलेंस ईएमटी शैलेश यादव तथा पायलट संदीप यादव ने रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव कराया और इसके बाद प्रसूता को लाकर अस्पताल भर्ती करा दिया गया। जहां चिकित्सक के अनुसार जच्चा – बच्चा दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes