कार चालक ने पैदल जा रहे हैं ग्रामीण को मारी टक्कर, विरोध करने पर दोनों तरफ से हुआ जमकर विवाद

Picsart 23 02 22 14 55 00 264

कायमगंज / फर्रुखाबाद, 22 फरवरी 2023
घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव पपड़ी की बताई जा रही है। यहां अपने घर वापस आ रहे ग्रामीण को टक्कर मारकर घायल कर दिया। टक्कर लगने से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटनास्थल पर गाड़ी पर सवार युवकों एवं घायल के साथियों के बीच जमकर लाठी-डंडे एवं ईट पत्थर चले। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले को शांत करते हुए घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पपड़ी मिल्किया निवासी नितिन(30) पुत्र जयवीर अपनी पत्नी वैष्णो देवी के साथ गांव के बाहर से अपने घर वापस जा रहे थे। तभी मेन रोड के पास कायमगंज की ओर से छिबरामऊ पेपर देने जा रहे श्वेत शर्मा पुत्र राकेश शर्मा निवासी भोलेपुर फर्रुखाबाद गाड़ी संख्या डीएल टूसी क्यू 8225 होंडा इमेजेस ने नितिन के टक्कर मार दी। जिससे नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच गाड़ी में सवार रवि शर्मा, शेखर यादव, अभय शर्मा आदि लोगों ने गाड़ी से उतर कर घटना के बाद वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट कर दी। बताया गया है कि गाड़ी से शराब की खाली बोतले एवं डंडे निकले । वहां लगी भीड़ में दोनों तरफ से मारपीट हो रही थी। बीच किसी व्यक्ति द्वारा कोतवाली कायमगंज पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे फोर्स ने दोनों पक्षों को झगड़ा करने से रोका। सभी घायलों को अपनी अभिरक्षा में लेकर 108 एम्बुलेंस के ईएमटी शैलेश यादव की मदद से कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना के संबंध में जब जानकारी की गई,तो थाना अध्यक्ष ने बताया की टक्कर लगने के बाद मारपीट हुई है। पुलिस जांच कर रही है। दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।

 

इनसेट–

कायमगंज -22/02/2023
बिजली का तार ठीक करते समय युवक को लगा । अचेत अवस्था में युवक को कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम अताईपुर जदीद निवासी शाहबाज पुत्र इकरार घर में बीती शाम बिजली का तार सही कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों द्वारा अचेतअवस्था में कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत में पहुंचे, विद्युत करंट पीड़ित का उपचार जारी है।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes