कायमगंज / फर्रुखाबाद 16 फरवरी 2023
बेटी की दुखद मौत का मामला थाना क्षेत्र कंपिल के गांव बिल्हा का बताया जा रहा है। यहां झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किशोरी की मौत हो गई। परिजन उसे लेकर कायमगंज सीएचसी पहुंचे थे। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर अमरेश कुमार ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी के शव को परिजन अपने गांव ले गए।
थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम बिल्हा निवासी धर्मेंद्र सिंह चौहान पूर्व प्रधान की 14 वर्षीय पुत्री नेहा को काफी समय से बुखार आ रहा था। गांव से 2 किलोमीटर दूर स्थित गांव चांदपुर कच्छ में परिजन डॉक्टर बृजेश के यहां उसका इलाज करा रहे थे। आज उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन पुनः उसे लेकर झोलाछाप चिकित्सक के यहां पहुंचे और उसका इलाज कराया। चिकित्सक ने दवा देने के बाद उसकी कई घंटे बर्फ से सिकाई कर दी। सिकाई के बाद जब किशोरी की हालत बिगड़ी तो झोलाछाप डॉक्टर ने अपने हाथ खड़े करते हुए कायमगंज सरकारी अस्पताल के लिए उसे भेज दिया। बेचारे परिजन आनन-फानन में उसे लेकर कायमगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ अमरेश कुमार ने किशोरी को देखा और उसे मृत घोषित कर दिया। साथ आए परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन किशोरी के शव को लेकर अपने गांव वापस चले गए। बताया गया है कि धर्मेंद्र सिंह चौहान की यह बड़ी बेटी थी ।इसके बाद एक बेटा है। मां बीनू का रो-रो कर बुरा हाल था। बेचारी मां तथा साथ आए परिजन रोते बिलखते उसे लेकर अपने गांव चले गए। साथ आई मां तथा अन्य परिजनों का कहना था इससे पूर्व भी इस चिकित्सक द्वारा गलत इलाज करने पर गांव कमलाईपुर में भी मौत हो चुकी है। इस सबके बावजूद इन झोलाछापों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग द्वारा ना तो आज तक कोई कार्यवाही की गई और ना ही इन झोलाछाप चिकित्सकों पर अंकुश लगाया गया। इस घटना के बाद लोगों का स्वास्थ्य विभाग पर से भरोसा टूटता हुआ नजर आ रहा है। उनका कहना है कि नीचे से लेकर ऊपर तक पहले तो दिखावे के लिए अस्पताल / क्लीनिक सील कर देते हैं। इसके बाद उन्हें पुनः ले देकर चालू करवा देते हैं। इस ताजी घटना की जांच कराने की मांग करते हुए कहा जा रहा है कि प्रशासन कब तक इस झोलाछाप चिकित्सक के विरुद्ध कार्यवाही करेगा या फिर दूसरे मामलों की तरह ठंडे बस्ते में डाल देगा ।
इनसेट:- कायमगंज नगर से लेकर कस्बा कंपिल ,शमशाबाद के साथ ही पूरे तहसील क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है।जगह- जगह यह झोलाछाप दुकान खोल कर लोगों के स्वास्थ्य से यहां तक कि गलत इलाज से उनकी जिंदगी से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीण क्षेत्र की बात छोड़ दी जाए तो भी नगर में उन मार्गों के किनारे जहां से होकर जिम्मेदारों की गाड़ियां रोज निकलती हैं।वहां जगह-जगह झोलाछाप अपनी दुकान या क्लीनिक अस्पताल के नाम से चला रहे हैं। कोई बाल रोग विशेषज्ञ बनकर तो कोई ह्रदय रोग विशेषज्ञ बनकर या फिर ज्यादातर सामान्य चिकित्सक का भ्रम फैलाकर जन सामान्य के जीवन से खुला खिलवाड़ कर रहे हैं। आखिर कब तक इस अव्यवस्था पर अंकुश लगेगा? यदि ऐसा नहीं होता है तो भोले भाले लोगों की अकाल ही मौत का कारण यह झोलाछाप बनते रहेंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट =जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct