कायमगंज 4 दिसंबर 2022,
नई बस्ती कायमगंज स्थिति एच ओ अकेडमी विद्यालय में बच्चों के अनेकों खेल, महिला सम्मलेन तथा सरस, हास्य कवि सम्मलेन आयोजित किया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अनेकों खेलों में बच्चों ने भाग लिया, स्थान प्राप्त बच्चों को कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथियों के द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गए | आयोजित महिला सम्मलेन कार्यक्रम में जनपद फर्रुखाबाद महिला मोर्चा की उपाध्यक्षा एवं पर्यावरण महिला संस्कृतिकरण की प्रांतीय अध्यक्षा श्रीमती स्वेता दुबे एवं श्रीमान स्वदेश दुबे उपस्थित रहे। स्वेता दुबे ने अपने वक्तव्य में कहा कि माँ बच्चे की प्रथम पाठशाला है आचरण से शिक्षा देना हम सब माताओं का दायित्व है। कन्या विद्या पीठ की प्रधानाचार्या डा. वी. एम. पाण्डेय ने सारगर्भित शब्दों में उपस्थित माताओं बहनों को सच्चा नागरिक बनाने के टिप्स दिए। सभी आये मुख्य अतिथियों को माला एवं शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया ।
विद्यालय प्रबंध समिति से संध्या रस्तोगी, पारुल रस्तोगी, तरुणा रस्तोगी ने माला एवं शाल पहनाकर अतिथियों का सम्मान किया। पारुल रस्तोगी द्वारा उपस्थित माताओं बहनों को संबोधित करते हुए अपने बच्चों को सुयोग्य नागरिक बनाने के लिए खुद को सजग रहने की अपील की। संध्याकालीन में होने वाले कवि सम्मलेन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोतवाली कायमगंज प्रभारी (एस. एच. ओ. क्राईम) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्रंगार, हास्य, एवं वीर रस के कवियों द्वारा प्रस्तुत रचनाओं ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के संरक्षक हरिओम रस्तोगी ने उपस्थित अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। विद्यालय के अध्यक्ष शुभम रस्तोगी एवं पुनीत, पंकज रस्तोगी एवं रजत रस्तोगी प्रबंधक द्वारा आये हुए अतिथियों एवं कवियों का शाल उड़ाकर स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव कान्त शुक्ला ने आये हुए अतिथियों तथा कवियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय एच. ओ. अकेडमी की शिक्षिका गुलिस्ता परवीन ने किया।

इस अवसर पर डा. शरद गंगवार,राजीव गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।मुख्य कवि बहराइच से श्री अमरीश अम्बर, सोरों से मनोज मधुवन,बाराबंकी से प्रदीप महाजन, अलीगढ़ से शैलजा दुबे, कायमगंज से पवन बाथम, रामबाबू मिश्र, डा. सुनीत सिद्धार्थ एवं मनीष गौड़ ने अपनी कविताओं के माध्यम से मन मोह लिया। विद्यालय एच. ओ. अकेडमी के शिक्षकगण गुलिस्ता परवीन, साकेत कुमार, नैन्सी भारद्वाज, सुमन गुप्ता, रीता शर्मा, रेनू राजपूत, दिव्या पाल, इकरा खान, मुस्कान पाल,अजीत शाक्य, सुशील शाक्य, व वेदपाल सिंह के सफल प्रयास से कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में अपेक्षित जी. एम. चीनी मिल कायमगंज के प्रतिनिधि के रूप में मेवालाल अकाउंट ऑफिसर चीनी मिल उपस्थित रहे।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun