कायमगंज फर्रुखाबाद 4 दिसंबर 20-22
एच ओअकेडमी नई बस्ती रोड कायमगंज में गत शाम एक सरस कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संस्था के संरक्षक हरिओम रस्तोगी ने और संचालन प्रोफ़ेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अलीगढ़ से पधारी डॉक्टर संगीता राज वाणी वंदना से किया । बहराइच से पधारे डॉक्टर अमरीश अंबर ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से वातावरण को राष्ट्र मय बना दिया,उन्होंने कहा हमारी कलम की तूलिका से रंग जब निकले ,धरा अंबर बीचोबीच हिंदुस्तान बन जाए ।
बाराबंकी से मंगवाए गए हास्य व्यंग के धुरंधर कवि प्रदीप महाजन प्राइमरी शिक्षा पर व्यंग करते हुए कहा बच्चों को मिले शुद्ध दूध इसलिए मित्रों ,अध्यापकों को भैंस भी अब पालनी होगी ।सोरों से आए सु मधुर गीतकार मनोज मधुबन अपने सुरीले अंदाज में कहा दो ह्रदय जब मिले हो गया एक मन बस वही प्रेम का अवतरण हो गया । व्यंग कार सुनीत सिद्धार्थ ने कुछ इस तरह से अपनी बात रखी गलतियां सरकार की विपक्ष पर प्रश्न दागे जाने लगे हैं , मीडिया की निष्पक्षता के यही मापदंड आने लगे हैं। गरीबी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी कहीं मुद्दा ना बन जाए इसीलिए 5 किलो गेहूं और 1 किलो चना बटवानै लगे हैं।मनीष गौड़ ने अपनी हास्य व्यंग रचनाओं से देर तक श्रोताओं को बांधे रखा ।डॉक्टर शैलजा दुबे अलीगंज ने अपनी सु मधुर वाणी से गीत मुक्तक पढ़ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ओ पिया सच सच बता दो क्यों मेरी आवाज तुमसे लौट आती कसमसा कर । ज्यों गिरै दीवार कोई मेघ ऋतु में भरभरा कर ।।गीतकार पवन बाथम ने कई गीत और मुक्तक पढ़कर श्रोताओं को ,अपना लोहा मनवाया उन्होंने कहा
मेरा जीवन तृष्णा का घर,तुम हो तृप्ति लोक की रानी । बिजली जैसे अंग दमकते रूपसि तुम हो एक कहानी ।।बाल कवयित्री रिंकी ने भी काव्य पाठ किया ।
कमेटी के अध्यक्ष शुभम रस्तोगी मैनेजर रजत रस्तोगी सदस्य पंकज रस्तोगी ,पुनीत रस्तोगी ने सभी रचनाकारों को माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया ।कार्यक्रम में सुनील चक चेयरमैन, डॉ शरद गंगवार ,राजीव गुप्ता ,दिनेश बाथम, सतीश गंगवार पूर्व प्रधान, चीनी मिल और पुलिस विभाग के कई पदाधिकारी कार्यक्रम की विशेष रूप से शोभा बढ़ा रहे थे ।अंत में प्रधानाचार्य शिव कांत शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct