Kaimganj News: अज्ञात वाहन की चपेट में आए बेहोशी की हालत में पड़े वृद्ध को पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

Picsart 22 12 02 15 07 32 636

कायमगंज /फर्रुखाबाद 2 दिसंबर 2022

कायमगंज क्षेत्र के अचरा मार्ग पर स्थित झब्बूपुर पुलिया के पास एक वृद्ध किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल अवस्था में मौके पर पडे वृद्ध को देख कर किसी ने कोतवाली कायमगंज पुलिस को सूचना दी।

 

gst

पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए बिना देर किए वहां पहुंचकर एंबुलेंस 108 को बुलाया और एंबुलेंस के ईएमटी शैलेंद्र सिंह यादव की सहायता से वृद्ध को कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया । टक्कर लगने से वृद्ध काफी घायल हो चुका था। इसलिए वह सही ढंग से अपने पते के बारे में पूछे जाने पर कुछ भी नहीं बता सका ।

Picsart 22 11 17 20 24 12 716 jpg

उसने लड़खड़ाती जुवान से अपना नाम लल्लन तथा गांव हरीरामपुर गौरी तो बताया । लेकिन जिला थाना और प्रांत के बारे में कुछ भी नहीं बता सका। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर विपिन कुमार सिंह ने प्रथम उपचार देकर उसे डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया। लेकिन उस बेचारे के साथ जाने वाला कोई नहीं था । ऐसी स्थिति में एक बार फिर कोतवाली कायमगंज पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए लोहिया जा रहे वृद्ध के साथ एक सिपाही की ड्यूटी लगा कर उसके साथ भेजा। घायल वृद्ध लगी चोटों के कारण फिलहाल पूरी तरह होश में नहीं आया। इसीलिए वह अपना पूरा परिचय नहीं बता पा रहा है। संभव है कि उपचार से राहत मिलने के बाद उसे याद आ जाए तो वह अपना पूरा पता बता सकता है।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes