मोहम्मदाबाद/ फर्रुखाबाद 30नवंबर 2022
चोरी तथा चोरी का प्रयास जैसी घटनाएं व्यापारियों तथा दुकानदारों के लिए जहां चिंता का विषय बनती जा रही है। वही इन घटनाओं के कारण लोग पुलिस की सक्रियता पर भी संदेह व्यक्त करने लगे हैं। लोगों का मानना है कि अब चोरों को पुलिस का कोई भय नहीं रहा है।
ताजा घटना मोहम्मदाबाद कोतवाली से बमुश्किल 100 कदम की दूरी पर स्थित प्रिंस मोबाइल शॉप पर घटी। घटना के संबंध में बताया गया कि पिछली रात चोरों ने दुकान की दीवार में एक पतला सा नकब लगा दिया और अंदर प्रवेश करके दुकान में रखे लाखों रुपए कीमत के मोबाइल सेट चोरी कर लिए। चोरी का पता तब चला जब आज बुधवार को सवेरे 9:00 बजे दुकान मालिक निवासी मोहल्ला अंबेडकर नगर (गड़ा) संतोष कुमार शाक्य दुकान पर पहुंचे और उन्होंने अपनी दुकान खोली।
देखा कि दीवार में नकब लगा हुआ है और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। यह देखते ही उसके होश उड़ गए। बताया गया कि दुकान से तकरीबन 03लाख से भी ज्यादा के सामान की चोरी हुई है। यहां इस दुकान में जिस आकार का नकब लगाया गया है। उसकी स्थिति को देखकर ऐसा लग रहा है की दुकान में अंदर नकब से किसी बच्चे को घुसाया गया होगा। क्योंकि चौड़ाई के लिहाज से लगाए गए नकब में से कोई सामान्य व्यक्ति अंदर नहीं जा पाएगा।
इस घटना के बाद से दुकानदारों में भययुक्त आक्रोश दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाएं तभी होती हैं। जब पुलिस रात गश्त करने में लापरवाही करती है और उसकी सक्रियता संदेह के घेरे में आ जाती है। उसी का फायदा उठाकर चोर चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने लगते हैं । इस घटना से कुछ दिन पहले भी चोरों ने एटीएम मशीन को क्षति पहुंचा कर चोरी करने का असफल प्रयास किया था। लेकिन कोतवाली पुलिस द्वारा इस घटना को नजरअंदाज कर दिया गया था। शायद उसी से खुशफहमी पाले चोरों ने मोबाइल शॉप पर हाथ साफ कर डाले।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव / दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
Farrukhabad News: सेंट्रल जेल फतेहगढ़ लाए गए, सपा विधायक को एमपी – एमएलए को मिलने वाली सुविधाएं दिए जाने की सपा नेताओं ने की डीएम से मांग
-
Farrukhabad News: सेंट्रल जेल फतेहगढ़ लाए गए, सपा विधायक को एमपी – एमएलए को मिलने वाली सुविधाएं दिए जाने की सपा नेताओं ने की डीएम से मांग
-
Farrukhabad News : पीएम हाउस पर प्राइवेट एंबुलेंस संचालन देख सीएमओ ने दिए जांच के आदेश
-
एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम एवं पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से ढहाया अवैध निर्माण
-
दुखद :-बारातियों को ले जा रही कार गाय से टकराकर हुई दुर्घटनाग्रस्त, कार सवार 6 बाराती गंभीर घायल ,एक की घटनास्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत
-
गला दबाकर की गई थी किशोर की निर्मम हत्या , शव गांव पहुंचते ही बिलखने लगे परिजन, गंगा तट पर गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct