कायमगंज / फर्रुखाबाद 9 नवंबर 2022
कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा अंतिम संस्कार के लिए गंगा तट पर ले जाए जा रहे वृद्धा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामला क्षेत्र के गांव गुलबाजनगर का बताया गया है। यहां की निवासी 80 वर्षीय वृद्ध महिला लाैग श्री पत्नी मोहनलाल की मृत्यु हो जाने पर घर वाले महिला के शव को ट्रैक्टर द्वारा गंगा तट पर अंतिम संस्कार के लिए लिए जा रहे थे। गांव से चलकर शव यात्रा कोतवाली के निकट ट्रांसपोर्ट चौराहे तक पहुंची थी । तब तक मृतका का एक नाती जो इस समय दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। उसका पुलिस के पास फोन आया। उसने शिकायत करते हुए कहा कि उसकी दादी को घर वालों ने मार डाला है और सबूत छिपाने के लिए उनका अंतिम संस्कार करने लिए जा रहे हैं। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने टीपी चौराहा तक पहुंचे ट्रैक्टर को रोक लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर से शव को उतारा, तो शव यात्रा में शामिल लोग भौचक्के रह गए। वे कुछ समझ पाते तब तक पुलिस ने कहा कि दिल्ली में रह रहे मृतका के नाती ने उन्हें सूचित किया है। इसलिए अब शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराना जरूरी हो गया है । पंचनामा भरने के लिए आधार तलाशते हुए पुलिस ने मृतका के परिजनों से वार्ता की। इस पर उसके निकटतम परिवारी जय सिंह पुत्र राजेंद्र ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर कहा कि मेरी दादी को बकरी चराते समय गिरने से आंख में चोट लग गई थी। जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज तथा डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद में कराया गया था ।वहां से छुट्टी होने के बाद जब वे घर आ गई । तो आज दिनांक 9 नवंबर को समय करीब प्रातः 6:00 उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई। तहरीर में मृतका के इस नाती ने पुलिस से आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा । इस आधार पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि मौत का असली कारण क्या है और उसी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct