– गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हजारों नम आंखों के बीच शांति कुटीर बाले कब्रगाह में दफन किए गए पूर्व विधायक
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 3 नवंबर 2022
कायमगंज विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 19 91 में विधायक बन कर उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य बने, इजहार आलम खान पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे । उपचार के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।जहां बीते दिन दो नवंबर को समय लगभग11:00 बजे दिन के उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। कल देर शाम ही उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव कायमगंज पितोैरा लाया गया था। जहां उनके चाहने वालों तथा कार्यकर्ताओं ने अंतिम दर्शन किए । कल ही सपा नेता पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव उनके आवास पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने दिवंगत की बेटी मारिया सहित परिवार के सभी सदस्यों को ढांढस बधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उपचाराधीन वरिष्ठ सपा नेता की एम्स अस्पताल में फोन करके कुशल क्षेम पूछी थी । आज जब उनकी शव यात्रा निकली ,तो धर्म ,जाति तथा दलीय सीमाएं तोड़कर लोग उनकी अंतिम विदाई के लिए वहां पहुंचे। सभी की जुबान पर मरहूम इजहार आलम खान के संघर्ष युक्त जीवन में किए गए जनकल्याण कारी कार्यों की चर्चा सुनाई दे रही थी। भारी भीड़ के बीच शव यात्रा उनके प्रिय स्थान शांति कुटीर पर पहुंची। जहां उसी के पास में उन्हें धार्मिक रस्म के साथ सुपुर्द- ए -खाक कर दिया गया। दफन करने से पहले पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम ,तहसीलदार कर्मवीर सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल की उपस्थिति में राजकीय सम्मान के साथ पुलिस बल के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct