– अधिकांश समस्याएं क्षेत्रीय लेखपालों के कारण ही पैदा हुई जिनके समाधान के लिए फरियादी आयोजित समाधान दिवस में आने को विवश होते दिखाई दिए
कायमगंज / फर्रुखाबाद 1 अक्टूबर 2022
आज तहसील सभागार कायमगंज में अक्टूबर माह के शनिवार का पहला संपूर्ण समाधान दिवस मुख्य विकास अधिकारी अरुण मौउली की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । जिसमें 108 फरियादियों ने अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें से सामान्य शिकायतें, जिनका निस्तारण आसानी से किया जा सकता था ।उन्हें लंबित न रखते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने तत्परता के साथ 25 फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराने के बाद ,शेष 83 आवेदन पत्र संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को पारदर्शिता पूर्ण स्थलीय जांच के बाद निस्तारित करने के आदेश दे सौंप दिए । समाधान दिवस में आए कमलेश पुत्र उजागर सिंह निवासी नगला भूड़ मजरा जिराऊ ने लेखपाल द्वारा सिंचाई हेतु नाली की आदेश के बावजूद भी पैमाइश न करने का खुलासा करते हुए पैमाइश की गुहार लगाई । मोहल्ला छपट्टी निवासी फैयाज ने प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि वह बहुत गरीब आदमी है । चाय बेचकर गुजर करने की कोशिश करता है ।पत्नी को गुर्दे की बीमारी है। इलाज के लिए भी धन की कमी होती है। उसके पास जो कार्ड है उसकी जगह पूर्व में जारी पात्र गृहस्थी कार्ड समाप्त कर अंत्योदय कार्ड उपलब्ध कराने का प्रबंध कर मुझ गरीब पर दया की जाए। नगर के मोहल्ला काजमखां निवासी मोहम्मद सलीम ने आवेदन देते हुए कहा है कि उसमें कभी विद्युत चोरी नहीं की और ना ही कटिया आदि से वह विद्युत का उपयोग कर रहा है। लेकिन फिर भी विद्युत विभाग ने गलत ढंग से उसके विरुद्ध विद्युत चोरी का वाद दर्ज करा दिया है। जिसे समाप्त कराया जाए। कायमगंज नगर के मोहल्ला कूंचा गंगा दरवाजा निवासी रामविलास पुत्र बनवारी ने अपनी पीड़ा बताते हुए प्रार्थना पत्र दिया जिसमें कहा गया है कि उसके पड़ोसी तेजराम ने उसकी छत पर पड़ी टीन के ऊपर बिजली के तार डाल दिए हैं। जिनमें करंट उतर रहा है ।किसी भी समय उसके परिवार को खतरा हो सकता है। तत्काल यह तार हटवाने की व्यवस्था की जाए । मोहल्ला पटेल पुरम निवासी जमालुद्दीन ने विद्युत का पोल जिस पर लगातार विद्युत करंट आता रहता है। आम आदमी के लिए खतरा बताते हुए समय रहते इस पोल को हटाने की गुजारिश की है ।थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव पहाड़पुर बैरागर निवासी राकेश शर्मा ने आवेदन पत्र देते हुए कहा है कि उनके गांव का दबंग 20 वर्षों से 3 डिसमिल जमीन की जगह 6 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा करके मकान बनाए हैं ,और यहां से निकलने वाले चक मार्ग को रोक रखा है। उसने अवैध रूप से कब्जे में ली गई जमीन को कब्जा मुक्त कराने के साथ ही इस दबंग द्वारा बंद किए गए चकरोड को आवागमन योग्य बनाने के लिए कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई है ।आयोजित समाधान दिवस में अधिकांश शिकायतें लेखपालों की करतूतों ,चक मार्गों पर अवैध कब्जे, नजूल जमीन पर दबंगों द्वारा किए गए कब्जों ,आदि से संबंधित ही आई। जिनका निस्तारण करने का आदेश दे विभागीय अधिकारियों को सौंप दी गई। लेकिन प्रश्न फिर वही पर आकर टिट जाता है। कि लेखपाल अपनी आमदनी के लिए रिश्वत स्रोत को बनाए रखने के लिए क्या पारदर्शी ढंग से अधिकारियों के आदेश के अनुपालन में इन समस्याओं का समय रहते निस्तारण करेंगे। यह पहेली आज भी उसी जगह प्रश्नवाचक लहजे में खड़ी दिखाई दे रही है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug