रिश्वतखोर लेखपाल के लिए एसडीएम तथा डीएम का आदेश नहीं रखता कोई मायने, पीड़ित विरासत के लिए दर-दर भटकने को मजबूर

Picsart 22 10 01 22 01 10 925

कायमगंज / फर्रुखाबाद 1 अक्टूबर 2022
लेखपालों द्वारा जायज कामों को भी बिना रिश्वत लिए न करने की शिकायतें आए दिन आती रहती हैं। लेकिन आज तक शासन या प्रशासन द्वारा इस संबंध में कोई ऐसी नीति नहीं अपनाई गई । जिससे कि पीड़ित व्यक्ति को और अधिक पीड़ा सहन न करनी पड़े। नया मामला आज उस समय सामने आया जब ग्राम पुरौरी परगना कंपिल तहसील कायमगंज के निवासी नवीशेर ने तहसील समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी अरुण मौली के सामने अपने गांव के ही बतौर गवाह लगभग 1 दर्जन से अधिक लोगों के साथ आकर प्रार्थना पत्र दिया। उसने कहा है कि वह यही का मूल निवासी था। लेकिन अपनी रोजी रोटी के लिए जनपद बदायूं के कस्बा उझानी में जाकर रहने लगा है। उसके पिता की मृत्यु हो गई। जिनकी ग्राम सिकंदरपुर खास में खाता संख्या 125 खसरा नंबर 346 रखवा 0 -368 हे० में नाम दर्ज है। प्रार्थी के पिता बादशाहा पुत्र दुलारे की मृत्यु 10/ 8 /1989 को हो गई थी। जिसका वारिस मैं व मां सहित परिवार के 5 सदस्य हैं। सभी के नामों को अंकित करते हुए उसने कहा कि उसके चाचा नवाब शेर पुत्र दुलारे का भी देहांत वर्ष 1990 में हो गया था। जिसकी विरासत ऑनलाइन आवेदन द्वारा दर्ज करने के लिए की थी। उसका खुला आरोप था कि विरासत दर्ज करने के नाम पर क्षेत्रीय लेखपाल रोहित अवस्थी ने उससे 10 हजार रुपया रिश्वत की मांग की ।जो मैं नहीं दे सका । इस पर लेखपाल रोहित अवस्थी ने विरासत विवादित कर दी ।क्योंकि मैंने विरासत से संबंधित सभी सही और उचित साक्ष्य लेखपाल को दिए थे । लेकिन लेखपाल ने कहा कि जब तक रिश्वत नहीं दोगे । विरासत दर्ज नहीं होगी। इतना ही नहीं उप जिलाधिकारी ने भी आदेश दिया। किंतु लेखपाल ने उसे रद्दी की टोकरी में फेंक दिया। आवेदन कर्ता ने उदाहरण के तौर पर ग्राम पुरौरी में प०क० 11 आदेश की नकल व इंतखाब भी दिखाया। लेकिन बिना रिश्वत के हल्का लेखपाल रोहित अवस्थी और कानूनगो उसकी विरासत करने को तैयार नहीं है। पीड़ित ने मुख्य विकास अधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में विरासत सुदा ग्राम पुरौरी प०क० 11 की नकल ,परिवार रजिस्टर की नकल ,उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र की नकल ,मृत्यु प्रमाण पत्र की नकल ,बारिशों के आधार कार्ड इन सभी की प्रतियां प्रमाण के लिए संलग्न करते हुए कहा है कि हल्के से इस रिश्वतखोर लेखपाल रोहित अवस्थी को दूसरी जगह भेजा जाए और मेरे आवेदन पर विचार कर समय रहते विरासत दर्ज करा दी जाए॥ है ना यह एक कमाल का ऐसा उदाहरण, जिसमें लेखपाल एसडीएम और डीएम जैसे सक्षम अधिकारियों के आदेश को भी ठेंगे पर रखकर अपनी मनमानी से बिना रिश्वत लिए कोई काम करने को तैयार नहीं है। तो फिर प्रशासनिक अधिकारियों के जिले में नियुक्त होने का औचित्य ही क्या रह जाता है।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes