कायमगंज / फर्रुखाबाद 27 सितंबर 2022
कुछ मामले ऐसे होते हैं जिन्हें अपवाद के रूप में छोड़ दिया जाए ,तो अक्सर हर प्रेम कहानी में दोनों पात्र लगभग बराबर के हिस्सेदार होते हैं। वही कुछ मामले ऐसे भी होते हैं । जिनमें एक पात्र केवल धन के लालच में ही प्रेम कहानी की स्क्रिप्ट दिखावे के लिए लिखता है । यदि घर वापस लौटी युवती की बात को सही माना जाए तो इस घटना में भी कुछ ऐसा ही हुआ होगा।
देखें इस कहानी की हकीकत:- कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के एक गांव के निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी बेटी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज की छात्रा है।जिसे उसी के घर पर अक्सर काम करने के लिए आने वाले पड़ोसी गांव के युवा मजदूर ने अपने जाल में फंसा लिया और उसकी लड़की को घर में रखे, दो सोने की चैन, एक हार ,एक मंगलसूत्र, चार अंगूठी, झुमकी, टीका मांग का , बेसर लगभग 8 तोला सोना का यह जेवर और दो पायल चांदी तथा एक करधनी चांदी के अलावा आटा चावल बिक्री से प्राप्त 24,800 रुपए नकद , लड़की से ही निकलवा कर उसकी बेटी को लेकर दिल्ली चला गया। घर लौट कर युवती ने अपने पिता को जो कहानी बताई उसमें उसने कहा कि दिल्ली से उसने धमका कर एक युवक के साथ उसे सिरसा डेरा भिजवा दिया ।
जहां उसे छोड़कर वह युवक भी गायब हो गया। इसके बाद उसने अपने एक परिचित ई रिक्शा चलाने वाले को जिसका नंबर उसके पास था। फोन करके अपनी लोकेशन दी। पता चलते ही पीड़ित पिता ने इसकी सूचना दिल्ली में रह- रहे अपने भतीजे को दी । उसका कहना है कि भतीजा सिरसा डेरा पहुंचा। जहां से उसकी बेटी को घर वापस लेकर आ गया। इतनी सब बातों के बीच में युवती द्वारा यह भी बताया गया कि उसका प्रेमी युवक उसे फोन पर धमकी भी देता था और उसने एक सिम उसे लेकर दी थी।
उसी को फोन में डाल कर मैं उससे बात करती थी। युवती का आरोप है कि इस बीच उसके प्रेमी युवक ने दबाव बनाकर कई बार उससे अवैध रूप से शारीरिक संबंध भी बनाया और साथ ही वीडियो बनाया। हर बार युवती के अनुसार वह युवक वीडियो वायरल कर देने और मुझे तथा परिवार को मार डालने की धमकी देता था। जिससे मैं काफी भय भीत हो गई थी । इसलिए वह जो कुछ कहता था, मैं मान मान लेती की थी । उसी के धमकाने और कहने पर मैं उसके साथ दिल्ली चली गई ।जहां एक बार उसने फिर से मेरे साथ दुष्कर्म किया और फिर मुझे सिरसा डेरा दूसरे व्यक्ति के साथ भिजवा कर छोड़ दिया। आरोप है कि युवती घर से जो नगदी तथा जेवरात लेकर निकली थी। वह सभी सामान उसी युवक ने दिल्ली पहुंचकर एक बार फिर शारीरिक संबंध बनाते हुए युवती को झांसा देकर अपने कब्जे में कर लिए और अपना उल्लू सीधा होते ही धोखा देकर बेचारी प्रेमिका को ठोकरें खाने के लिए छोड़ दिया गया। इस प्रकरण में तहरीर के आधार पर कोतवाली कायमगंज में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान
और पढें:-
-
Kaimganj News: स्कूल गई छात्रा हुई गायब , परिजनों ने कराई गुमशुदगी दर्ज
-
Kaimganj News: आईजी जोन तथा डीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 29 फरियादियों की समस्याओं का मौके पर कराया निस्तारण
-
School Closes Due to Heavy Rain: सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना पर डीएम ने 23 व 24 सितंबर को स्कूल बंद का जारी किया आदेश
-
कुछ समय पहले करोड़ों खर्च कर बनाई गई सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट
-
Kaimganj News: लंबित किसान समस्याओं का निराकरण न होने पर कृषक एसोसिएशन ने तहसील परिसर में शुरू किया धरना प्रदर्शन
-
Kaimganj News: मृतक के कपड़ों से परिवार वालों ने की शिनाख्त
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct